फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Shivraj, upset over the news related to the attack of dogs on a four-year-old girl, called the officers of Bhopal and reprimanded them.

Bhopal News: चार साल की बच्ची पर कुत्तों के हमले से जुड़ी खबर पर बिफरे शिवराज, भोपाल के अफसरों को बुलाकर फटकारा

Mon, 03 Jan 2022 05:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 03 Jan 2022 05:44 PM IST
सार

भोपाल में बच्ची पर कुत्तों के हमले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने भोपाल के अफसरों को तलब किया और उन्हें सख्त ताकीद दी कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Bhopal News: Shivraj, upset over the news related to the attack of dogs on a four-year-old girl, called the officers of Bhopal and reprimanded them.
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल के बाग सेवनिया इलाके में चार साल की मासूम बच्ची पर पांच कुत्तों के हमले के वीडियो पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भोपाल कलेक्टर के साथ-साथ अन्य अफसरों को तलब किया और फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कारण मुझे नहीं जानना, इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की घटना दोबारा भोपाल में नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


दो दिन पहले बाग सेवनिया के अंजलि विहार फेस-2 का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इसमें पांच आवारा कुत्ते एक मासूम बच्ची पर हमला करती दिख रही है। बच्ची लहूलुहान हो गई। एक राहगीर ने कुत्तों को भगाया, तब जाकर बच्ची की जान बच सकी। इस मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने भी जवाब तलब किया है। यह घटना शनिवार शाम की है। बच्ची का पिता मजदूरी करता है। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने इसे रिकॉर्ड किया। बच्ची खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह नोंच डाला। बच्ची को सिर, कान और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। शरीर में कई जगह चोट भी लगी है। बच्ची को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed