फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: School children sick after eating mid-day meal in Bhopal, hospitalized, SDM suspends group

Bhopal News: भोपाल में मिड डे मिल खाने से स्कूल के बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, SDM ने समूह को सस्पेंड किया

Sat, 03 Dec 2022 09:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Dec 2022 09:51 PM IST
सार

स्कूल स्टाफ ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जिला कलेक्टर ने दोषी शिक्षक पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
Bhopal News: School children sick after eating mid-day meal in Bhopal, hospitalized, SDM suspends group
भोपाल में मिड डे मिल खाने से बच्चे बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मिल खाने 15 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम आदित्य जैन ने खाना बनाने वाले समूह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, फूड विभाग ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेजें। वहीं, स्कूल के स्टाफ ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

भोपाल के बैरसिया शासकीय प्राथमिक स्कूल भैंसोदा में बच्चों ने गुरुवार को मिड डे मिल खाया था। इसके बाद एक एक करके कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि समूह ने बच्चों को बासा खाना दिया था। स्कूल स्टाफ ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जिला कलेक्टर ने दोषी शिक्षक पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। अभी अस्पताल में एक बच्ची भर्ती है।

विज्ञापन

एसडीएम बैरसिया आदित्य जैन ने कहा कि नए समूह को खाना बनाने का काम दिया जाएगा। इस मामले में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी पुलिस को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed