{"_id":"631dbeb89631a52a6c4a82ce","slug":"bhopal-news-sanskruti-bachao-manch-protested-cancels-the-divorce-festival-program-to-be-held-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: 'विवाह विच्छेद समारोह' कैंसिल, संस्कृति बचाओ मंच ने दी थी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: 'विवाह विच्छेद समारोह' कैंसिल, संस्कृति बचाओ मंच ने दी थी चेतावनी
Sun, 11 Sep 2022 04:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 11 Sep 2022 04:44 PM IST
सार
भोपाल में 18 सितंबर को होने वाला तलाक उत्सव (विवाह विच्छेद समारोह) कार्यक्रम संस्कृति बचाओं मंच के विरोध के बाद कैंसिल कर दिया गया। भाई वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जकी अहमद ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जकी अहमद ने कहा कि विवाह विच्छेद समारोह कार्यक्रम कर हमारा उद्देश्य किसी को हर्ट करना नहीं था। हम तो लंबी लड़ाई के बाद तलाक की डिक्री लेने वाले युवाओं को पुरानी यादों को भुलकर नई जिंदगी खुशियों के साथ शुरू करने के लिए कार्यक्रम कर रहे थे। हम किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। कार्यक्रम को विवादित बना दिया गया। इसलिए हमने कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है।
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भाई वेलफेयर सोसायटी विवाह विच्छेद समारोह नाम से कार्यक्रम करा रही थी। इसमें जयमाला विसर्जन, बारात निर्गमन, पुरुष संगीत, 7 वचन की जगह 7 प्रतिज्ञा जैसी रस्में की जाना थी। हमारी संस्कृति को आद्यात पहुंचाने के लिए किसी मुस्लिम आयोजक ने यह कार्यक्रम रखा था। जिसका संस्कृति बचाओं मंच ने विरोध किया। साथ ही पुलिस प्रशासन, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि इस आयोजन को तुरंत निरस्त कराएं। आज यह जानकारी मिली है कि यह आयोजन निरस्त हो रहा है। इस निर्णय पर संस्कृति बचाओ मंच मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का स्वागत करता है। साथ ही चेतावनी देता है कि हमारी संस्कृति को कोई भी आद्यात पहुंचाने का काम करेंगा तो संस्कृति बचाव मंच उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगा।
बता दें भोपाल की भाई वेलफेयर सोसायटी 18 सितंबर को तलाक उत्सव का आयोजन कर रही थी। इसमें 5 से 10 साल की लंबी लड़ाई के बाद मिले तलाक की खुशी मनाने के लिए कार्ड छपवाकर मेहमानों को बुलाया जा रहा था। इसका कार्ड वायरल हो गया था। इसमें शादी के समान ही अलग-अलग रस्में होनी थी। इसमें जेंट्स संगीत, जयमाला विसर्जन, बारात निर्गमन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, मानव सम्मान में कार्य करने के लिए 7 कदम और 7 प्रतिज्ञा दिलाई जानी थी।