{"_id":"633edb4b418ff76b987aa668","slug":"bhopal-news-retired-asi-stabbed-to-death-who-went-to-resolve-neighbor-s-quarrel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में झगड़ा सुलझाने गए रिटायर्ड एएसआई को पड़ोसी ने चाकू मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में झगड़ा सुलझाने गए रिटायर्ड एएसआई को पड़ोसी ने चाकू मारा, मौत
Thu, 06 Oct 2022 07:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 06 Oct 2022 07:17 PM IST
सार
निशातपुरा क्षेत्र में पड़ोसी का झगड़ा सुलझाने में एक रिटायर्ड एएसआई सरदार सिंह चौहान की जान चली गई। उनको एक आरोपी ने सीने में छुरी मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भोपाल में रिटायर्ड एएसआई की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में पड़ोसी का झगड़ा सुलझाना एक रिटायर्ड एएसआई सरदार सिंह चौहान को भारी पड़ गया। एक आरोपी ने उनको सीने में छुरी मार दी। गंभीर हालत में परिजन और पड़ोसी सरदार सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मकान नंबर 188 गली न.02 कृषक नगर कॉलोनी करोंद में नर्मदा प्रसाद परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में किराए से प्रकाश अहिरवार परिवार रह रहा था। 6 अक्टूबर की रात 2 से 3 बजे के बीच प्रकाश और उसका साला रामबाबू शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। दोनों को मकान मालिक नर्मदा प्रसाद ने दोनों को समझाया। इस बाद पर दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर नर्मदा प्रसाद के घर के सामने रहने वाले रिटायर्ड एएसआई सरदार सिंह चौहान घर से बाहर आ गए। वे दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगे। तभी रामबाबू ने कमरे से धारदार छुरी लेकर आया और सरदार सिंह को सीने में मार दी। जिससे खून निकलने पर परिजन और पड़ोसी उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सरदार सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नर्मदा प्रसाद की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है।