{"_id":"62cae9571756f23acb348cf9","slug":"bhopal-news-passenger-trapped-between-train-and-platform-while-trying-to-board-a-moving-train-in-bhopal-rpf-jawan-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच यात्री फंसा, RPF जवान ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच यात्री फंसा, RPF जवान ने बचाया
Sun, 10 Jul 2022 08:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:31 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) जवान की तत्परता से एक यात्री की जान बच गई। भोपाल से ट्रेन के रवाना होने पर एक यात्री चलती गाड़ी में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच फंस गया। जिसे आरपीएफ जवान ने अन्य यात्रियों के साथ तुरंत बाहर निकाला।
विज्ञापन
भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) जवान की तत्परता से एक यात्री की जान बच गई। भोपाल से ट्रेन के रवाना होने पर एक यात्री चलती गाड़ी में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच फंस गया। जिसे आरपीएफ जवान ने अन्य यात्रियों के साथ तुरंत बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार रविवार को भोपाल पोस्ट पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार नामदेव व आरक्षक सतेन्द्र सिंह के टिकट चेकिंग स्टॉफ के साथ ड्यूटी कर रहे थे। गाड़ी क्रमांक 12804 स्वर्ण जयन्ती एक्सप्रेस बीना से भोपाल 3.40 बजे पहुंची। ट्रेन 3.45 बजे प्रस्थान करने के दौरान आरक्षक सतेन्द्र सिंह को एक यात्री कोच एस-2 के गेट से लटक कर गाड़ी एवं प्लेटफॉर्म के बीच फसता हुआ दिखाई दिया। सतेन्द्र सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सूझबूझ एवं तत्परता का परिचत देते हुए यात्री को प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों के साथ मिलकर गाड़ी एवं प्लेटफॉर्म के बीच से खींच कर सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं, यात्री की पत्नी ने अन्य यात्रियों की मदद से गाड़ी में चैन पुलिंग कर रोका। यात्री से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम- राजेश डागुर पुत्र अच्छेलाल डागुर उम्र-42 साल पुत्र निवासी- मनमोहन लाईब्रेरी के पास, अशोक चौक, अशोक नगर चार खम्बा चौक बताया। उसने बताया कि वह भोपाल से नागपुर जा रहा है और कोच एस-2 में उसकी बर्थ है।
विज्ञापन
राजेश डागुर ने बताया कि भोपाल स्टेशन से पानी लेकर चलती गाड़ी में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया। यात्री को मामूली चोटें आई। मामूली चोट आने पर यात्री ने प्राथमिक इलाज से मना कर दिया गया। गाड़ी 3.56 से प्लेटफॉर्म से रवाना हो गई।
मण्डल रेल प्रबन्धक सौरभ बंदोपाध्याय ने रेल सुरक्षा बल कर्मी सतेन्द्र सिंह द्वारा किये गये इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक अच्छे कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी है।