फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Person wearing tricolor dies due to electrocution in Bhopal's Adhyodhya Nagar

Bhopal News: भोपाल के अयोध्या नगर में तिरंगा लगाते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

Wed, 17 Aug 2022 01:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान 33 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। न्यू शारदा नगर निवासी अंशुल राजन जान अस्पताल के डायरेक्टर थे।

विज्ञापन
Bhopal News: Person wearing tricolor dies due to electrocution in Bhopal's Adhyodhya Nagar
तिरंगा लगाते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। न्यू शारदा नगर निवासी अंशुल राजन जान अस्पताल के डायरेक्टर थे।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय अंशुल राजन जान परिवार के साथ अयोध्या नगर के न्यू शारदा नगर में रहते थे। अंशुल तीसरी मंजिल पर अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। अंशुल अपने निवास की बिल्डिंग में अस्पताल का निर्माण करा रहे थे। वह अस्पताल के डॉयरेक्टर थे। सोमवार सुबह 6 बजे अंशुल जान लोहे की छड़ पर तिरंगा लगाने छत पर गए। तिरंगा लगाते समय छत पर फैले पानी में फिसल कर गिर गए और लोहे की छड़ पास से गुजर रही 11 केवी की लाइन से टच हो गया। तेज आवास होने पर अंशुल की पत्नी छत पर पहुंची तो पति को बेसुध पड़ा देखा। वह तुरंत आसपास के लोगों की मदद से पति को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अंशुल के पिता डॉ. राजन जान डॉक्टर है। वह मिनाल रेसीडेंसी में रहते है। अंशुल उनके एकलौते बेटे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed