फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Explosion in power sub station in Bhopal, engineer scorched

Bhopal News: भोपाल के बिजली सब स्टेशन में मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट मशीन में धमाका, इंजीनियर झुलसा

Sat, 27 Aug 2022 07:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 Aug 2022 07:36 PM IST
सार

भोपाल में बिजली सब स्टेशन की मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट मशीन में ब्लास्ट हो गया। घटना में एक जूनियर इंजीनियर झुलस गया। घटना के समय कर्मचारी मशीन में सुधार कार्य कर रहे थे। इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Explosion in power sub station in Bhopal, engineer scorched
गोविंदपुरा सब स्टेशन में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के एक बिजली सब स्टेशन की मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट (ME) मशीन में शनिवार को जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इससे निकली लपटो से जूनियर इंजीनियर महेंद्र सिंह झुलस गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय जेई समेत अन्य कर्मचारी मशीन पर सुधार कार्य कर रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन

 
गोविंदपुरा स्थित बिजली सब स्टेशन में मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट में खराबी आ गई थी। शनिवार सुबह 6.30 बजे जूनियर इंजीनियर महेंद्र सिंह समेत अन्य कर्मचारी सुधार का काम कर रहे थे। मशीन में तेल भरा हुआ था। मशीन का काम पूरा करने के बाद उसे ऑन करने का बटन दबाते ही धमाका हो गया। मशीन के नीचे खड़े महेंद्र सिंह के ऊपर तेल आ गया। जिससे उनका सीना और चेहरा झुलस गया। उनके साथ काम कर रहे कुछ कर्मचारी भी मामूली रूप से घायल हुए। महेंद्र सिंह को तुरंत साथी कर्मचारियों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। अभी आईसीयू में भर्ती है।  उनकी स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। घटना के समय मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि मशीन में बम फटने के समान तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed