फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Elderly Woman Thrown from Moving Car Disappears from Hospital After Regaining Consciousness

Bhopal News: चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंका, होश आया तो अस्पताल से गायब हो गई; पहचान भी नहीं हो सकी

Tue, 07 Apr 2026 09:11 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 09:11 PM IST
सार

भोपाल में अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंक दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला 22 घंटे बाद होश में आई, लेकिन सलकनपुर ही बोल सकी। अब वह रहस्यमय तरीके से लापता है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Elderly Woman Thrown from Moving Car Disappears from Hospital After Regaining Consciousness
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार सवारों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया। महिला के सीने में स्टेप्लर पिन चुभे हुए थे और वह खून से लथपथ हालत में मिली।

विज्ञापन

घटना बाग सेवनिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार लहारपुर ब्रिज के पास नाले के किनारे पहुंची। कार की रफ्तार धीमी होते ही आरोपियों ने महिला को बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना को एक स्थानीय महिला ने देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने स्वयंसेवी संस्था ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ को बुलाया। संस्था के मोहन सोनी और पारस मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायल महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  राज्यसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष बोले- MP में भी हो सकती है हॉर्स ट्रेडिंग,कांग्रेस अलर्ट मोड पर

महिला करीब 22 घंटे तक बेहोश रही। होश में आने पर भी वह अपना नाम नहीं बता सकी और केवल “सलकनपुर” शब्द ही बोल पा रही थी। उसके हाथ पर एक नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन अब तक उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसी बीच, अस्पताल से महिला के लापता होने की खबर ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब महिला और उसे फेंकने वाले आरोपियों दोनों की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाग सेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के अनुसार, महिला के लापता होने की सूचना की पुष्टि की जा रही है और उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed