फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Negligence in CM's security during torch procession, Kotwali police station in-charge attached to line

Bhopal News: मशाल जुलूस में सीएम की सुरक्षा में लापरवाही, कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच

Sun, 10 May 2026 10:39 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Sun, 10 May 2026 10:39 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा के मशाल जुलूस के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में लापरवाही सामने आने पर कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा को लाइन अटैच कर दिया गया। जांच में जुलूस मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलने और पुलिस बल समय पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई।

विज्ञापन
Bhopal: Negligence in CM's security during torch procession, Kotwali police station in-charge attached to line
लाइन अटैच किए गए थाना प्रभारी कुशवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के लिए लोकसभा में लाए गए प्रस्ताव का विरोध करने पर कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ 28 अप्रैल को भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला था। मशाल जुलूस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। मशाल जुलूस पुराने शहर में निकाला गया था, लिहाजा कोतवाली थाने के प्रभारी काशीराम कुशवाहा को जुलूस के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा ने सीएम की सुरक्षा की गंभीरता को नहीं लिया और जुलूस के लिए तय किए गए मार्ग पर किसी प्रकार की थाना स्तर पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की थी। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने इस कृत्य को सीएम की सुरक्षा में चूक माना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भोपाल में रिश्तों का कत्लः बैंक मैनेजर पत्नी को बिना बताए लिया तलाक, फिर सात साल तक बनाता रहा संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी जोन-3 की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के गुजरने वाले रूट पर, डीसीपी जोन-3 के आदेश के बावजूद कोहेफिजा थाने का पुलिस बल समय पर नहीं पहुंचा था, जिसे गंभीरता से लिया गया। मामले की जांच और सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने के बाद, थाना प्रभारी और संबंधित कर्मियों पर यह कार्रवाई की गई। मशाल जुलूस और रैलियों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजामों का निर्देश दिया गया था, विशेषकर जब शहर में विभिन्न राजनीतिक प्रदर्शन हों, लेकिन उक्त पुलिस अधिकारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए उन्हें थाने से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed