फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur controversial statement over hizab row

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयानः जिन घरों में बुआ-मौसी, सौतेली मां की बेटी से शादी होती है, वहां पहनो हिजाब

Wed, 16 Feb 2022 07:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 16 Feb 2022 07:36 PM IST
सार

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिजाब विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिनके घरों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। घर में ही कुदृष्टि डाली जाती है, उन्हें घरों में ही हिजाब पहनना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur controversial statement over hizab row
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश में हिजाब को लेकर फिर राजनीति गरमा गई है। हिजाब को लेकर देशभर में चल रही बयानबाजी में भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भी कूद गई है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सनानत धर्म में महिलाओं की पूजा होती है। लेकिन, जिनके घरों में बहन का नाता नहीं है। जिनके घरों में बुआ-मौसी की लड़की, पिता की पहली पत्नी की लड़की... सबसे शादी कर सकते हैं, उन्हें घर में हिजाब पहनना चाहिए। 
विज्ञापन


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद ने कहा कि बाहर निकलकर तुम सूरत दिखाओ या न दिखाओ। तुम खूबसूरत हो या बदसूरत, हमें क्या लेना-देना? जहां हिजाब पहनना है, वहां खिजाब लगाकर रखेंगे। जहां खिजाब लगाना है, वहां हिजाब पहनेंगे। यदि उल्टा करोगे तो उल्टा ही होगा। आप अपने मदरसों में हिजाब लगाओ, खिजाब लगाओ, हमें कोई मतलब नहीं। लेकिन आप देश के बाकी स्कूल-कॉलेजों का अनुशासन बिगाड़ेंगे तो यह हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हिजाब और खिजाब की तुलना की
भोपाल की सांसद ने कहा कि खिजाब लगाया जाता है सफेदी को दूर करने के लिए। बूढ़ापा छिपाने के लिए। हिजाब चेहरा छिपाने के लिए होता है। हिजाब अपने चेहरे पर डालना चाहिए और निकलना चाहिए। क्यों? किससे डर और किससे पर्दा? मैं कहती हूं कि बिल्कुल स्पष्ट बात है कि पर्दा उससे रखना चाहिए कि जो हमारी तरफ कुदृष्टि रखता है। एक बात तो निश्चित है कि हिंदू कुदृष्टि नहीं रखते। जहां नारी की पूजा होती है, वही सनातन होता है। यह सनातन की संस्कृति है कि नारी पूजी जाती है। हमारे यहां देवताओं को भी जब दुष्टों को मारने की आवश्यकता होती है, तो वे देवी का आवाहन करते हैं। नारी का स्थान सर्वोपरि है। मां का स्थान सर्वोपरि है। जहां नारी का इतना श्रेष्ठ स्थान है, उस देश में हिजाब पहनने की जरूरत है क्या? भारत में हिजाब पहनने की आवश्यकता नहीं है। हिजाब तो तुम्हें घर में पहनना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed