Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: MP Government May Add Pulses to Tribal Ration, Statewide Events Planned for Birsa Munda Jayanti

भोपाल: एमपी में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, आदिवासियों को राशन में दाल देने पर विचार करेगी सरकार

Tue, 10 Nov 2026 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासियों को राशन में दाल देने के सुझाव पर विचार करने की बात कही। जबलपुर, धार और खंडवा में भी बड़े आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Bhopal: MP Government May Add Pulses to Tribal Ration, Statewide Events Planned for Birsa Munda Jayanti
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर जानकारी देते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास और उनके अधिकारों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आदिवासियों को राशन में दाल मिलनी चाहिए। सरकार इस विषय पर विचार करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तुलना में आदिवासी समाज की आबादी सबसे अधिक है। केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश की कैबिनेट में भी आदिवासी नेतृत्व को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा की मूल सोच समाज के सभी वर्गों के बीच अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की है। बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए जनजातीय नायकों के योगदान को समाज के सामने लाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया था। उनका योगदान इतिहास में दर्ज है। इसी तरह रानी दुर्गावती ने मुगलों के खिलाफ संघर्ष करते हुए तीन बार उन्हें पराजित किया था। ऐसे महान जनजातीय नायकों के योगदान को याद करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कई स्थानों और संस्थानों के नाम जनजातीय नायकों के नाम पर रखे हैं। सरकार ने आदिवासी समाज के अधिकारों को मजबूत करने के लिए पेसा कानून भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस बताए, आदिवासी समाज के लिए क्या किया
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सोच में फर्क है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने आदिवासी समाज के लिए क्या काम किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए संगठन और सरकार मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

जबलपुर,धार और खंडवा में आयोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम होंगे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी समाज के समग्र विकास और जनजातीय नायकों के सम्मान को केंद्र में रखा जाएगा। हर जिले में रैलियां निकाली जाएंगी। चौराहों और भवनों के नाम आदिवासी जननायकों के नाम पर रखे जाएंगे। दीप प्रज्ज्वलन और जनजातीय चौपाल के कार्यक्रम भी होंगे।


उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को जबलपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को धार में रोड शो सहित विभिन्न आयोजन होंगे। वहीं 16 नवंबर को खंडवा में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed