{"_id":"62302e87cc74232b82037944","slug":"bhopal-mla-rameshwar-sharma-watched-the-kashmir-files-with-kashmiri-hindus-said-this-is-not-a-film-but-a-reality","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कश्मीरियों के साथ देखी ‘द कश्मीर फाइल्स', बोले ये फिल्म नहीं हकीकत है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कश्मीरियों के साथ देखी ‘द कश्मीर फाइल्स', बोले ये फिल्म नहीं हकीकत है
Tue, 15 Mar 2022 05:41 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:41 PM IST
सार
विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को कोलार के डीडीएक्स सिनेमाघर में कश्मीरी हिन्दुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखी। शर्मा ने कहा कि यह फिल्म नहीं हकीकत है। आंख बंद कर लेने से रात नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
रामेश्वर ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को कोलार के डीडीएक्स सिनेमाघर में कश्मीरी हिन्दुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद शर्मा ने कहा यह फिल्म नहीं हकीकत है। आंख बंद कर लेने से रात नहीं हो जाती है।
फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुरू होने से पहले सिनेमा हॉल ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। विधायक शर्मा ने कहा कि क्या हुआ था कश्मीर में? कैसे रातोंरात कश्मीरी हिन्दुओं को कश्मीर से भगा दिया गया। बीच सड़कों पर हिंदू बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म हुए। पिता को बच्चों के सामने मारा गया। बच्चों को उनके माता-पिता के सामने।
शर्मा ने कहा कि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो नंगा नाच कश्मीर में खेला, उसे नहीं भूला सकते। कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वास तो छोड़िए कांग्रेस के दवाब में आज तक उन हिन्दुओं के दर्द की कहानी लिखने तक नहीं दी गई। शर्मा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता एवं सभी पात्रों को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स हमें बताती है तब हिन्दुओं से क्या चूक हुई थी जो हमें आने वाले भविष्य में ध्यान रखनी है। शर्मा ने सभी को द कश्मीर फाइल्स देखने की अपील की।