{"_id":"6221f5a281f44e7e4d20fb66","slug":"bhopal-managing-director-took-review-meeting-said-the-project-will-be-considered-complete-only-when-there-is-24-hours-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: प्रबंध संचालक ने ली समीक्षा बैठक, कहा- परियोजना तभी पूरी मानी जाएगी जब 24 घंटे जल आपूर्ति होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: प्रबंध संचालक ने ली समीक्षा बैठक, कहा- परियोजना तभी पूरी मानी जाएगी जब 24 घंटे जल आपूर्ति होगी
Fri, 04 Mar 2022 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 04:48 PM IST
सार
मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने मार्च और जून माह में पूरी होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी जल प्रदाय परियोजना तभी पूर्ण मानी जाएगी जब उससे नगर में 24 घंटे 7 दिन जल प्रदाय प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित ठेकेदारों को काम शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
मार्च और जून माह में पूरी होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के मार्च और जून माह में पूरी होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गई। प्रबंध संचालक निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने कई आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही संबंधित ठेकेदारों को काम शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी गई।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि कंपनी द्वारा क्रियान्वित की जा रही 32 परियोजनाएं मार्च में तथा 31 परियोजनाएं जून में पूरी करने का लक्ष्य है। इन परियोजनाओं में जल प्रदाय, सीवरेज और मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य शामिल हैं। प्रबंध संचालक ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हर घर में मीटरयुक्त नल कनेक्शन हो। समस्त जल प्रदाय परियोजना जल प्रदाय करने में तकनीकी रूप से सक्षम हो।
ठेकेदारों को दी हिदायत
श्रीवास्तव ने जल प्रदाय परियोजना कसरावद, गंजबसौदा और मैहर मिनी स्मार्ट सिटी परियोजना तथा चित्रकूट और अमरकंटक सीवरेज परियोजना में हो रहे विलंब के लिए अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को काम शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी। प्रबंध संचालक ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित समय में पूरा हो। यह अंतिम अवसर है, अन्यथा अनुबंध के प्रावधान अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त प्रबंध संचालक रुचिका चौहान, प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत और मुख्य अभियंता विजय गुप्ता सहित समस्त परियोजना प्रबंधक, परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के टीम लीडर और संविदाकार मौजूद थे।