फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal man 'marries' and deserts seven women, on the run

पत्नी की शिकायत, 'पति की 6 और पत्नियां'

Tue, 04 Feb 2014 03:42 PM IST
Updated Tue, 04 Feb 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
 Bhopal man 'marries' and deserts seven women, on the run

मध्यप्रदेश के भोपाल में रहने वाले 35 वर्षीय सैयद शहजाद अली की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पति की 6 और पत्नियां हैं।

विज्ञापन


महिला सेल में की गई पत्नी की शिकायत के मुताबिक वह अपने पति शहजाद से पहली बार तब मिली जब वह भोपाल के ऐशबाग इलाके में काम करता था।

शहजाद ने उससे कहा कि वह उससे प्यार करता है और और उन्होंने पिछली फरवरी में शादी कर ली।

भागकर की शादी

 Bhopal man 'marries' and deserts seven women, on the run

पत्नी के मुताबिक उसके परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे लेकिन उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर घर से भागकर शादी की।

बाद में पत्नी को पता चला कि उनकी शादी कहीं रजिस्टर ही नहीं कराई गई थी।

और शादी के काफी समय बाद यह भी पता चला कि शहजाद ने इसी तरह 6 और शादियां कर रखी हैं और वह सभी फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की शिकायत

 Bhopal man 'marries' and deserts seven women, on the run

इस बीच पत्नी ने पुलिस में शिकायत की लेकिन पति के माफी मांग लेने के बाद उसने अपनी शिकायत वापस ले ली।

लेकिन कुछ महीनों पहले शहजाद अचानक गायब हो गया और कभी लौट कर नहीं आया।

जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि शहजाद ने जिन अन्य महिलाओं से फर्जी तरीके से शादी की थी उन्होंने भी पुलिस मे एफआईआर करा रखी है। इसी के साथ 6 में से कुछ 'पत्नियां' ऐसी भी हैं जो इस बारे में बात तक नहीं करना चाहती हैं।

मामला फिलहाल पुलिस में है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed