फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra's promise - the state government will help Kashmiri Pandits to return home

भोपाल: गृह मंत्री का वादा- कश्मीरी पंडितों की घर वापसी में मदद करेगी सरकार, तनखा बोले- बिल में मदद करें

Mon, 28 Mar 2022 04:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Mar 2022 04:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में बसे कश्मीरी पंडितों की घर वापसी में पूरी मदद करेगी। राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि जो जाना चाहते हैं, वह राज्य सरकार से संपर्क करें। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra's promise - the state government will help Kashmiri Pandits to return home
नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म The Kashmir Files के जरिये कश्मीरी पंडितों पर जो बीती, वह सामने लाया गया है। इसके बाद पूरे देश में कश्मीरी पंडितों के प्रति एक सहानुभूति की लहर है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में बसे कश्मीरी पंडितों को भरोसा दिलाया कि अगर कोई अपने घर वापस लौटना चाहता है तो राज्य सरकार इसमें पूरी मदद करेगी। उनके जाने के इंतजाम भी करेगी। 
विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा में डॉ. मिश्रा ने कई विषयों पर बताचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा से भी अनुरोध है कि मध्य प्रदेश में बसे हुए कश्मीरी पंडितों की सूची बना लें। वह सूची हमें उपलब्ध करा दें। जो जाना चाहते हैं, उनके बारे में बता दें। हम उनकी वापसी सुनिश्चित करेंगे और भेजने के इंतजाम भी करेंगे। इस बयान का स्वागत करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने कहा कि अगर वाकई में कश्मीरी पंडितों की भलाई चाहते हैं तो प्राइवेट मेंबर बिल को सपोर्ट करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तनखा ने कहा कि मैं नरोत्तम मिश्रा जी के बयान का स्वागत करता हूं। मैं अपने भाई से बोलना चाहता हूं कि समस्या वापस जाने की नहीं है। समस्या है वहां पर उनकी सुरक्षा की। समस्या है उनके जॉब्स की, वह लौटकर करेंगे क्या? उनकी संपत्ति जो डिस्ट्रेस सेल में चली गई है, उसका मुआवजा कैसे मिलेगा या संपत्ति वापस कैसे मिलेगी? लौटने पर क्या उन्हें लेजिस्लेचर में प्रतिनिधित्व मिलेगा? समस्या है कि उनके स्मारकों, मंदिरों की देखरेख कौन करेगा? उनकी सुरक्षा कौन करेगा? इन बातों को लेकर मैं एक बिल लाया हूं। एक अप्रैल को उसे संसद में प्राइवेट मेंबर बिल के तौर पर पेश किया जाएगा। मैंने इन बातों का प्रावधान उसमें किया है। यह बिल कानून बन जाएगा तो कश्मीरी पंडित खुद ही घर लौट जाएंगे। 




प्रियंका गांधी नहीं आएंगी मध्य प्रदेश
डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश या राजस्थान आने के बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के बेटे पर आरोप था, तब भी मैंने कहा था कि प्रियंका जी इस पर कुछ बोलिए। आपने बेटियों के लिए लड़ने का कहा था। हालांकि, यूपी की किसी भी बेटी ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। भाई-बहन हमेशा ऐसे ही बोलते हैं। मध्य प्रदेश में आकर वह (राहुल) दस दिन में दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का बोल गए थे, नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का बोल गए थे। एमपी-यूपी में ज्यादा अंतर थोड़े ही है। यह (प्रियंका) न तो राजस्थान में जाएंगी न मध्य प्रदेश में आई थी। यह तो सिर्फ इनके चुनावी प्रपोगेंडे हैं। आपने देखा भी होगा कि चुनाव के बाद दोनों घर पहुंच गए। 

सिर्फ टीवी-ट्विटर पर बात करते हैं
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा और व्हिसलब्लोअर आनंद राय के खिलाफ दर्ज केस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कूटरचित स्क्रीन शॉट मोबाइल पर दिखाकर मुख्यमंत्री के ओएसडी पर कीचड़ उछालने के मामले में एफआईआर हुई है। जनजाति वर्ग से एक योग्य और ईमानदार अधिकारी पर आरोप लगाया है। उसी पर कानूनी कार्रवाई की गई है। आगे भी कानून के अनुसार कार्यवाही होगी। आरोपियों से अब तक कोई कागज नहीं मिला है, जिससे जांच में मदद मिल सके। वह तो सिर्फ टीवी और ट्विटर पर ही बातें करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed