फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Lokayukta caught Deputy GM of MPEB taking bribe, demanding 25 thousand to install transformer

Bhopal: लोकायुक्त ने MPEB के डिप्टी जीएम को रिश्वत लेते दबोचा, ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मांग रहा था 25 हजार

Fri, 17 Jun 2022 05:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Jun 2022 05:39 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में MPEB चांदबड़ के उप-महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा है। उपाध्याय ट्रांसफर्मर की फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन
Bhopal: Lokayukta caught Deputy GM of MPEB taking bribe, demanding 25 thousand to install transformer
भोपाल एमपीईबी का डिप्टी महाप्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में MPEB चांदबड़ के उप-महाप्रबंधक विशाल उपाध्याय को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा है। उपाध्याय ट्रांसफर्मर की फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवशंकर पांडेय निवासी एमएसीटी ठेकेदार है। उसने कान्हासैया में ब्रजेश सिंह के फार्म हाउस का काम किया था। यहां पर 25केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एमपीईबी के चांदबड़ कार्यालय में आवेदन किया गया था। जहां पर डिप्टी महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ विशाल उपाध्याय 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिवशंकर ने लोकायुक्त को शिकायत की। उपाध्याय 20 हजार रुपये लेकर हस्ताक्षर करने राजी हो गया। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने उपाध्याय को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगेहाथ दबोच लिया। ट्रेप करने वाली टीम में निरीक्षक वीके सिंह, निरीक्षक मयूरी गौर, के अतिरिक्त आरक्षक नौशाद, रविन्द्र मिश्रा, मनमोहन साहू, राजेन्द्र पावन, नेहा, रानी सोलंकी एवं हेमेन्द्रपाल शामिल थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed