फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Important meeting of BJP ends in state office, instructions given regarding Amit Shah's visit

भोपाल: प्रदेश कार्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त, अमित शाह के दौरे को लेकर दिए गए निर्देश

Tue, 19 Apr 2022 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 07:47 PM IST
सार

गृहमंत्री के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bhopal: Important meeting of BJP ends in state office, instructions given regarding Amit Shah's visit
मध्य प्रदेश भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय पर हुई। जानकारी साझा करते प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय पर समाप्त हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


बैठक के बाद अमित शाह के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अमित शाह देश के लोकप्रिय गृहमन्त्री हैं, कार्यकर्ता उनका जोर-शोर से स्वागत करेंगे। उनका सरकारी कार्यक्रम तय है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार हो रही है।
विज्ञापन


साथ ही वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा की बूथ विस्तार योजना एक सफल कार्यक्रम रहा। अब 1 लाख 75 हजार त्रिदेव का प्रशिक्षण होगा। इसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए शामिल होंगे। साथ ही 25 हज़ार ऐप विस्तारक सायबर से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी प्रशिक्षण होगा। प्रदेश के सभी जिले, मंडलों में 30 अप्रैल और 1 मई को प्रशिक्षण होगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमलनाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस लीडरशिप अशांति फैलाने का काम कर रही है। उन्माद फैलाने का काम कांग्रेस कर रही है। राहुलजी-सोनिया जी को उन्हें निर्देशित करना चाहिए कि इस तरह का काम न करें। एमपी में यह सब नहीं चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की पत्नी के द्वारा किए ट्वीट पर शर्मा ने कहा कि वे भी इस देश की नागरिक हैं और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed