{"_id":"6271206f1f8c57760e79ad54","slug":"bhopal-guards-of-bansal-hospital-beat-up-journalist-went-to-meet-children-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: बंसल अस्पताल के गार्डों ने पत्रकार से की मारपीट, दुर्घटना में घायल भर्ती बच्चों से मिलने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: बंसल अस्पताल के गार्डों ने पत्रकार से की मारपीट, दुर्घटना में घायल भर्ती बच्चों से मिलने गए थे
Tue, 03 May 2022 08:26 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 03 May 2022 08:26 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के बंसल अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने एक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट की। घटना के वायरल वीडियों में पत्रकार के हाथ जोड़कर मिन्नतें करने के बावजूद गार्ड धक्का मारते दिख रहे है। पत्रकार गोविंद गुर्जर सड़क दुर्घटना में घायल परिजनों से मिलने गए थे।
विज्ञापन
भोपाल के अस्पताल में पत्रकार से मारपीट की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल के बंसल अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने एक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट की। घटना के वायरल वीडियों में पत्रकार के हाथ जोड़कर मिन्नतें करने के बावजूद गार्ड धक्का मारते दिख रहे हैं। पत्रकार गोविंद गुर्जर सड़क दुर्घटना में घायल परिजनों से मिलने गए थे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीहोर रोड पर गोविंद गुर्जर के परिजनों का एक्सीडेंट हो गया था। उनके बच्चों, पत्नी और साले समेत अन्य परिजनों को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गोविंद गुर्जर भी परिजनों के पास अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर किसी बात पर गुस्साए बंसल अस्पताल के गार्डों ने गोविंद गुर्जर के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है। जिसमें गोविंद गुर्जर घायल है। उनको गार्ड धक्का दे रहे हैं। वे गार्डों से मिन्नतें कर रहे हैं कि प्लीज मुझे जाने दो। मैं कोई गुंडा-मवाली नहीं हूं। आप लेागों ने मुझे बहुत मार लिया। मेरे बच्चे जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं और तुम मुझे पीट रहे हो।