फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal gas tragedy activist Abdul Jabbar died on Thursday

भोपाल त्रासदी के पीड़ितों के लिए काम करने वाले जब्बार भाई का निधन

Fri, 15 Nov 2019 12:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 15 Nov 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhopal gas tragedy activist Abdul Jabbar died on Thursday
अब्दुल जब्बार - फोटो : Social media

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की आवाज बनने वाले अब्दुल जब्बार का गुरुवार को निधन हो गया वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि वह 1984 के यूनियन कार्बाइड गैस रिसाव त्रासदी के पीड़ितों के लिए काम करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार के इलाज का खर्च वहन करेगी।

विज्ञापन


जब्बार का पिछले कुछ महीनों से इलाज चल रहा था। जब्बार 'भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन' के संयोजक थे। 

जब्बार द्वारा बनाया गया गैर सरकारी संगठन 'भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन’ लगभग तीन दशक से भोपाल गैस कांड के जीवित बचे लोगों के हित में काम कर रहा है।  
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल शहर में तीन दिसम्बर सन् 1984 को एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई थी। इसे भोपाल गैस कांड, या भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है।

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगों की जान चली गई तथा बहुत सारे लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल गैस काण्ड में मिथाइल आइसोसाइनाइट नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था जिसका उपयोग कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed