{"_id":"59fdd13c4f1c1bd1538badfd","slug":"bhopal-gang-rape-case-lawyers-will-not-plead-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल गैंगरेप केस: वकीलों ने किया आरोपियों की पैरवी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल गैंगरेप केस: वकीलों ने किया आरोपियों की पैरवी से इनकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 04 Nov 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी भोपाल में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में वकीलों ने आरोपियों की पैरवी नहीं करने का फैसला किया है। पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 31 अक्तूबर की शाम 19 वर्षीय छात्रा के साथ चार दरिंदों ने ज्यादती की थी और उसे मरा समझकर भाग गए थे। विडंबना यह भी है कि पीड़िता के माता पिता दोनों पुलिस में हैं, बावजूद इसके एफआईआर लिखाने में उसे पूरा दिन इस थाने से उस थाने भटकना पड़ा था।
विज्ञापन
शनिवार को भोपाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि भोपाल का कोई वकील आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। उन्होंने गैंग रेप की वारदात की कड़ी निंदा भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गैंग रेप केस में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन पुलिस अफसरों ने पीड़िता की शिकायत दर्ज करने में लापरवाही की, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
