फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Former CM Kamal Nath surrounded the government on the issue of farmers, said farmers crying tears of blood, CM and ministers unaware

भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- खून के आंसू रो रहे किसान, सीएम और मंत्री बेखबर

Wed, 12 Jan 2022 05:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 05:01 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान ओलावृष्टि से पीड़ित है और खून के आंसू रो रहा है लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री किसानों की सुध नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhopal: Former CM Kamal Nath surrounded the government on the issue of farmers, said farmers crying tears of blood, CM and ministers unaware
किसानों के मुद्दे पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुद्दे पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज को आड़े हाथों लिया। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ बर्बादी का मंजर है। ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है मुआवजे की मांग कर रहा है। लेकिन कई प्रभावित हिस्सों में अभी तक सर्वे शुरू नहीं हुए हैं वहीं कई जगहों पर सर्वे में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। संकट की इस घड़ी में सरकार को किसानों को तात्कालिक सहायता  देकर राहत प्रदान करना चाहिए लेकिन कहीं फसल बीमा का आश्वासन दिया जा रहा है तो कहीं सर्वे के नाम पर टालमटोली की जा रही है।
विज्ञापन


सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर खेतों में जाने की सलाह देने वाले मुख्यमंत्री और उनके मंत्री किसानों की सुध तक नहीं ले रहे हैं, अभी तक खेतों तक नही पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली खराब फसलों का मुआवजा और बीमा की राशि अभी तक किसानों को नहीं मिली है, तो इस बार का मुआवजा कब मिलेगा, यह बड़ा प्रश्न आज किसानों के सामने है ? प्रदेश का किसान पहले से ही खाद संकट, बिजली संकट से परेशान है और ऐसे में इस संकट ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed