Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal:Excavation at Vaishya Tekri to Resume After 88 Years,ASI Probes Ancient Buddhist Stupa and 42 Skeletons

भोपाल: उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई,सांची से भी बड़ा बौद्ध स्तूप और रहस्यमयी कंकालों का खुलेगा राज

Sat, 14 Nov 2026 10:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 14 Nov 2026 10:31 AM IST
सार

उज्जैन की ऐतिहासिक वैश्य टेकरी में 88 साल बाद दिसंबर 2026 से फिर पुरातात्विक उत्खनन शुरू होगा। यहां सांची से भी बड़ा बौद्ध स्तूप दबे होने की संभावना है। 1938 की खुदाई में मिले 42 मानव कंकालों का रहस्य जानने में भी नई खुदाई अहम साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Bhopal:Excavation at Vaishya Tekri to Resume After 88 Years,ASI Probes Ancient Buddhist Stupa and 42 Skeletons
उज्जैन की वैश्य टेकरी में 88 साल बाद फिर उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ऐतिहासिक वैश्य टेकरी में 88 साल बाद दोबारा उत्खनन शुरू करने जा रहा है। संस्था के महानिदेशक ने इसकी अनुमति जारी कर दी है। वर्ष 1938 में पहली बार यहां खुदाई की गई थी, परंतु जहरीली गैस के रिसाव के कारण कुछ मजदूरों के बेहोश होने पर काम रोकना पड़ा था। अब एएसआई ने दिसंबर 2026 से इस उत्खनन को फिर से आरंभ करने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


इस परियोजना का दायित्व भोपाल सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. शिवाकांत वाजपेयी को सौंपा गया है। मौर्यकालीन सम्राट अशोक के शासनकाल (268 से 232 ईसा पूर्व) के दौरान निर्मित यह स्थल बौद्ध इतिहास और तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था को समझने की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


बौद्ध स्तूप की विशालता
वैश्य टेकरी के पुरातात्विक टीले के नीचे सांची के प्रसिद्ध स्तूप से भी बड़ा बौद्ध स्तूप दबे होने की प्रबल संभावना जताई गई है। वर्ष 1938-39 की ऐतिहासिक उत्खनन रिपोर्ट के अनुसार इस स्थल पर स्थित स्तूप के आधार का व्यास लगभग 350 फीट और ऊंचाई न्यूनतम 100 फीट आंकी गई थी। इसकी तुलना में सांची के मुख्य स्तूप का व्यास केवल 120 फीट और ऊंचाई 54 फीट है। इसके अतिरिक्त इस स्थान पर दो छोटे स्तूपों के अवशेष भी प्राप्त हुए थे। पुरातत्वविदों का मानना है कि इस नवीन उत्खनन से मौर्यकालीन स्थापत्य कला और मध्य भारत में बौद्ध धर्म के प्रसार से जुड़े अनेक नए तथ्य सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनूपनगर में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत, सिंघाड़े के पौधों में फंसा शव


प्रथम उत्खनन का रहस्य
वैश्य टेकरी क्षेत्र में 88 वर्ष पूर्व हुई प्रथम खोदाई के दौरान आसपास के स्थान से 42 मानव कंकाल बरामद हुए थे। इन कंकालों में बच्चों तथा वयस्कों दोनों के अवशेष सम्मिलित थे। इनमें से कुछ शवों को दफनाने और कुछ के दाह संस्कार किए जाने के स्पष्ट साक्ष्य मिले थे। विभिन्न मुद्राओं में प्राप्त इन कंकालों का रहस्य आज तक पूरी तरह सुलझ नहीं सका है। नया उत्खनन इस क्षेत्र की प्राचीन सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ आसपास के अन्य पुरातात्विक स्थलों के अंतर्संबंधों को स्पष्ट करने में सहायक सिद्ध होगा।

रडार अध्ययन और योजना
एएसआई भोपाल सर्किल ने मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग के सहयोग से मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के माध्यम से एक विशेष तकनीकी सर्वेक्षण कराया है। इसके अंतर्गत ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार की मदद से टेकरी के भीतर दबी सामग्री और संरचनाओं का गहन अध्ययन किया गया है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सामने आने की संभावना है। राज्य सरकार वैश्य टेकरी को बौद्ध विरासत के प्रमुख केंद्र 'बुद्ध लोक' के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed