फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Death of an old man living in his house for 16 years, the daughter of the old age home operator lit the fire

भोपाल: अपना घर में 16 साल से रह रहे बुजुर्ग की मौत, वृद्धाश्रम संचालिका की बेटी ने दी मुखाग्नि

Thu, 11 Nov 2021 12:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 12:23 PM IST
सार

भोपाल के वृद्धाश्रम में 16 साल से रह रहे वृद्ध का निधन हो गया। परिजन थे तो नहीं तो वृद्धाश्रम की संचालिका की 20 साल की बेटी ने वृद्ध का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Death of an old man living in his house for 16 years, the daughter of the old age home operator lit the fire
भोपाल में वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध का अंतिम संस्कार करती विभूति मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में कोलार रोड स्थित सर्वधर्म कॉलोनी में चलने वाले अपना घर वृद्धाश्रम में 16 साल से रह रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। उनके परिवार से कोई भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। तब वृद्धाश्रम की संचालिका माधुरी मिश्रा की बेटी विभूति मिश्रा ने अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


अपना घर वृद्धाश्रम की संचालिका माधुरी मिश्रा ने बताया कि 88 वर्षीय किशन बत्रा की वृद्धावस्था के चलते बुधवार को मौत हो गई। उनके परिजनों से संपर्क किया गया, पर कोई भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। तब मेरी बेटी 20 साल की छोटी बेटी विभूति ने सनखेड़ी विश्राम घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी और विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि किशन बत्रा 16 साल से वृद्धाश्रम में थे। इस दौरान मेरी बेटियों का बचपन भी उनके साथ ही बीता। वे नसरुल्लागंज के रहने वाले थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। अस्पताल में इलाज भी कराया। किशन बत्रा ने शादी नहीं की थी। भाई की कोराना से मौत हो चुकी है। अन्य परिजनों का पता नहीं चल सका। इस समय अपना घर वृद्धाश्रम में 23 बुजुर्ग रह रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed