फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Congress will gherao the tourism corporation, PC Sharma said – the country will not tolerate the insult of Gandhi, the issue of painting the Gandhi statue of tourism corporation black

भोपाल: कांग्रेस करेगी पर्यटन निगम का घेराव, पीसी शर्मा बोले– गांधी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा, पर्यटन निगम के गांधी प्रतिमा को काले रंग से रंगने का मामला 

Mon, 31 Jan 2022 09:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 09:17 AM IST
सार

महात्मा गांधी की प्रतिमा को काले रंग से रंगने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने एक सप्ताह के अंदर पर्यटन विभाग से महात्मा गांधी की मूर्ति को वापस तामिया रंग से रंगने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Bhopal: Congress will gherao the tourism corporation, PC Sharma said – the country will not tolerate the insult of Gandhi, the issue of painting the Gandhi statue of tourism corporation black
भोपाल: मिंटो हॉल में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की पुरानी विधानसभा मिंटो हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को काले रंग से रंगने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। रविवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में महात्मा गांधी और मध्य प्रदेश के विख्यात साहित्यकार कवि पंडित माखन लाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। 
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर पर्यटन विभाग ने महात्मा गांधी की मूर्ति को वापस तामिया रंग से नहीं रंगा तो कांग्रेस पार्टी पर्यटन निगम का घेराव करेगी। और कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं मूर्ति को उसके मूल रंग में रंग देंगे। शर्मा ने मूर्ति के चश्मे को एक आंख से ऊपर उठा कर भी मूर्ति को विद्रूप करने की क्षुद्रता के लिए पर्यटन निगम की निंदा की। गांधी जी की प्रतिमा को काले रंग से रंग देने पर कांग्रेस जनों में आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन


प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने मांग की कि पर्यटन निगम इस कृत्य के लिये माफी मांगे अन्यथा, महापुरुषों की मूर्ति को विद्रूपित करने का मामला उसके प्रबंध संचालक के खिलाफ दर्ज कराया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि गांधी की स्मृतियों को मिटाने की चेष्टा करने वाले खुद मिट जाएंगे। गांधी पूरे विश्व की थाती हैं। हत्यारी मानसिकता वाले संकीर्णतावादी उन्हें छू भी नहीं सकते। माखन लाल चतुर्वेदी जी के घर पर 63 बार अंग्रेजों ने तलाशी ली। उन्होंने 12 बार जेल यात्रा की। कांग्रेस का इतिहास कुर्बानी का इतिहास है, माफी मांगने का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed