फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Congress demonstration: Police stopped Congressmen who came out to submit memorandum to Amit Shah from PCC

भोपाल कांग्रेस का प्रदर्शन: अमित शाह को पीसीसी से ज्ञापन देने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Fri, 22 Apr 2022 06:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Apr 2022 06:07 PM IST
सार

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने पीसीसी मुख्यालय के पास ही रोक दिया। जिला कांग्रेस कमेटी केन्द्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन देने की मांग पर अड़ी थी। 

विज्ञापन
Bhopal Congress demonstration: Police stopped Congressmen who came out to submit memorandum to Amit Shah from PCC
गृहमंत्री को कांग्रेसियों को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेसियों को पुलिस पीसीसी मुख्यालय के पास ही रोक दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन देने की मांग की थी। मुद्दा आदिवासियों पर हो रहे कथित अत्याचार का था। 
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था। समय नहीं मिलने पर जिला कांग्रेस की तरफ से पीसीसी मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान समेत अन्य पदाधिकारी पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में 5 नंबर स्टॉप पर गृहमंत्री को ज्ञापन देने नारेबाजी करते हुए निकले। पुलिस ने पीसीसी मुख्यालय के पास  बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर ज्ञापन देने कांग्रेसियों को सिंधु भवन पर ही रोक लिया। पुलिस से कांग्रेसियों की हल्की झूमाझटकी  भी हुई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हम गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे थे। बीजेपी जिन आदिवासियों की बात कर रही है, उनके साथ अत्याचार हो रहा है। नेमावर में 6 लोगों की जमीन में दबाकर हत्या कर दी गई। देश में महंगाई में किस तरह की स्थिति है, वह किसी से छिपी नहीं है। पुलिस के अधिकारियों ने हमसे यहीं पर ज्ञापन ले लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed