फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Central jail staff stamp children’s faces On the occasion of Rakshabandhan

रक्षाबंधन के मौके पर पिता से जेल मिलने पहुंचे मासूमों के मुंह पर लगा दी मुहर

Tue, 08 Aug 2017 10:11 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 08 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Central jail staff stamp children’s faces On the occasion of Rakshabandhan
Bhopal jail staff stamp children’s faces - फोटो : ht Photo

रक्षाबंधन के अवसर पर अपने पिता से जेल मिलने पहुंचे बच्चों के मुंह पर जेल प्रशासन की ओर से मुहर का निशान लगाने का मामला सामने आया है। जेल से बाहर आए मासूम बच्चों के मुंह पर लोगों ने मुहर का निशान देखकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के साथ ही इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीजी गाजीराम मीणा ने जेल स्टाफ के प्रति जांच के आदेश कर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा जेल मंत्री ने भी इस बात को दोहराते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मासूम बच्चों के खिलाफ जेल स्टाफ की ओर से किए गए इस कृत्य के बाद यह मामला जोरो से तूल पकड़ता गया है। हालांकि वहीं इस मामले में जेल अधीक्षक ने अपने स्टाफ की गलती मामने से इनकार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, घटना रक्षाबंधन के दिन की है जब बच्चे अपने पिता से मिलने जेल पहुंचे थे। बच्चों के पिता से मिलकर लौटते समय जेल स्टाफ ने उन मासूमों के गालों पर मुहर लगा दी थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मध्य प्रदेश मानवाधिक अधिकार समिति ने राज्य के शीर्ष जेल अधिकारी से प्रश्न पूछा कि आप यह बताए कि भोपाल केंद्रीय जेल में रक्षबानंदन पर अपने पिता से मिलने आए बच्चों के चेहरे के साथ ऐसी हरकत क्यों की गई। जिसके बाद एडीजी जेल ने कहा कि जेल मिलने आने पर इस तरह का कृत्य करने का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसी के साथ उन्होंने यह भी माना कि लेकिन फिर भी जेलों में ऐसी परंपरा चलती रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुंह पर मोहर न लगाकर प्रायः हाथ में मुहर लगाई जाती है। यह गलत हुआ है इसलिए मैंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए गए कर्मचारी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed