फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Case registered against Congress MLA PC Sharma for assault and obstructing government work

Bhopal: कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

Sun, 05 Jun 2022 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 05 Jun 2022 06:31 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के केस दर्ज किया गया है। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते के कर्मचारी ने विधायक और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की थी।

विज्ञापन
Bhopal: Case registered against Congress MLA PC Sharma for assault and obstructing government work
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

विस्तार

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के केस दर्ज किया गया है। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते के कर्मचारी ने विधायक और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन

 
हबीबगंज थाना पुलिस को शनिवार को सलीम मंसूरी ने शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में सलीम ने बताया कि वह नगर निगम में सरकारी कर्मचारी है। शनिवार को नगर निगम के अमले के साथ जेपी अस्पताल के गेट नंबर 1 पर अतिक्रमण हटा कर सामान भर कर स्टोर में जमा कराया। जब वह गेट नंबर-2  पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे तो पीसी शर्मा अपने साथियों के साथ पहुंचे। सलीम ने बताया कि पीसी शर्मा और उनके साथियों ने अतिक्रमण हटाने से रोकने लगे। सलीम ने आरोप लगाया कि पीसी शर्मा ने उनके पेट पर मुक्का मारा एवं उनके साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके साथी रईस के साथ भी विधायक और उसके साथियों ने मारपीट, गालीगलौच की और ट्रक के चक्के की हवा निकाल दी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

बता दें शनिवार को निगम कर्मचारी के साथ मारपीट के विरोध में शनिवार को काम बंद कर दिया था। वहीं, थाने में शिकायत देकर एफआईआर करने की मांग की थी।
 
वहीं, इस मामले में विधायक पीसी शर्मा ने नगर निगम के अमले पर अवैध वसूली और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सामान जब्ती के नाम पर गल्ला जब्त कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि दुकान लगाने वाली महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed