फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: BJP MLA Rameshwar Sharma infected, Congress accused of spreading corona

भोपाल: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा संक्रमित, कांग्रेस ने लगाया कोरोना फैलाने का आरोप

Wed, 12 Jan 2022 03:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 03:10 PM IST
सार

राजधानी के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने उन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Bhopal: BJP MLA Rameshwar Sharma infected, Congress accused of spreading corona
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा हुए कोरोना संक्रमित - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से राजनेता भी नहीं बच पा रहा है। भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 


कांग्रेस नेता ने विधायक पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा विधायक पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। रामेश्वर शर्मा अधिकारियों के साथ कोलार सर्वधर्म पुल के चौड़ीकरण का निरीक्षण करने के लिए गए थे, वो कई अन्य जगहों में निरीक्षण करने और कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पर पीसी शर्मा ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक कोरोना की जांच कराने के बाद भी लोगों से मिलते रहे और अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते रहे। टेस्ट कराने के बाद उन्हें आम जनता और अधिकारियों के संपर्क में नहीं आना चाहिए था।

कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि रामेश्वर शर्मा क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य हैं। लेकिन वो स्वयं राजधानी में कोरोना क्राइसिस को जन्म दे रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर में उनकी मनमानी की वजह से कोलार क्षेत्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया था, वो इस बार भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने बूढ़ाखेड़ा में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया। संत हिरदाराम में 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और क्षेत्र हॉटस्पॉट में शामिल हो गया है। उनकी मनमानी आम जनता को भारी पड़ेगी। उन्हें क्राइसिस के दौर में भी लंबे भाषण देने का शौक लगा है। वो जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। 

भाजपा विधायक का पलटवार
कांग्रेस के आरोप पर भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया। ट्विटर पर पोस्ट कर उन्होंने पीसी शर्मा को टैग करते हुए लिखा कि मैं जमाती थोड़ी हूं जो कोरोना फैलाऊं, कोलार का दौरा मैंने 9 जनवरी को किया था। कोरोना के लिए सैंपल 11 जनवरी को दिए। मैं जब ठीक हो जाऊंगा तो आपके घर चाय पीने आऊंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed