{"_id":"61e3fa96d55d1b282435e432","slug":"bhopal-akali-used-to-cheat-by-giving-fake-gold-by-showing-gold-female-thugs-caught-in-the-hands-of-police-used-to-pretend-to-sell-jewelery-under-compulsion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: असली सोना दिखाकर नकली देकर करते थे धोखाधड़ी, महिला ठग गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: असली सोना दिखाकर नकली देकर करते थे धोखाधड़ी, महिला ठग गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
Sun, 16 Jan 2022 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 04:32 PM IST
सार
भोपाल की मिसरोद पुलिस ने असली सोना दिखाकर नकली जेवरात देकर पांच लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह की एक सदस्य महाराष्ट्र की महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भोपाल: नकली सोने की ठगी में महिला को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल की मिसरोद पुलिस ने असली सोना दिखाकर नकली जेवरात देकर पांच लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह की एक सदस्य महाराष्ट्र की महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को राजधर प्रजापति निवासी नवजीवन कॉलोनी, छोला मंदिर भोपाल ने मिसरोद थाने में शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उससे पांच लाख की ठगी की है। आरोपियों ने असली सोना दिखाकर नकली सोना दे दिया और फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू की। आरोपियों की तलाश के दौरान घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म अवलोकन एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग से आरोपीगणों की पहचान हुई।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने वाली महाराष्ट्र निवासी एक संदिग्ध महिला के संबंध मे पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि वह झुग्गी बस्ती गांधीनगर भोपाल में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी मिसरोद रासबिहारी शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई, जहां पर संदिग्ध महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की घटना करना स्वीकार कर लिया। जिसे गिरफ्तार किया गया एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वारदात का तरीका महिला ने बताया कि वे खुद को मजदूर बताते थे, और खुदाई के दौरान जमीन से सोना चांदी के जेवरात मिलने की बात कहते थे। उसके बाद पैसों की जरूरत होने से उक्त जेवरात को बेचने के लिए फरियादी को भरोसे में लेते थे। इसके लिए पहले कुछ असली सोने चांदी के जेवरात देते थे, बाद में धोखाधड़ी से नकली सोने चांदी के जेवरात देकर रकम ऐंठकर भाग जाते थे।
पूछताछ में महिला ने बताया कि आरोपीगण मूलतः छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व गुजरात प्रान्त के निवासी हैं तथा दीगर प्रांतों में जाकर मजदूरी करने का बहाना बनाकर झुग्गी बस्तियों मे रहकर मौका तलाश कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर नकली सोना देकर पैसें ऐंठने का काम करते हैं।
