{"_id":"62454924995e610b4825d791","slug":"bhopal-4-year-old-innocent-caught-water-heating-rod-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: 4 साल की मासूम ने पकड़ ली पानी गर्म करने की रॉड, करंट लगने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: 4 साल की मासूम ने पकड़ ली पानी गर्म करने की रॉड, करंट लगने से हो गई मौत
Thu, 31 Mar 2022 11:54 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 AM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 साल की मासूम राधिका यादव ने पानी गर्म करने की रॉड को छू लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जरा-सी लापरवाही ने 4 साल की मासूम की जान ले ली। खेल-खेल में उसने पानी गर्म करने की रॉड को छू लिया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित 110 क्वार्टर का है। सब्जी का ठेला लगाने वाले कैलाश यादव अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ रहते हैं। चार साल की राधिका उनकी बड़ी बेटी थी। बुधवार को राधिका अपने पड़ोस में रहने वाले हमउम्र बच्चे के साथ खेल रही थी। उस समय घर में बीमार व्यक्ति के लिए रॉड से पानी गर्म किया जा रहा था। राधिका खेलते-खेलते रॉड के पास पहुंच गई और उसने रॉड को पकड़ लिया। उस समय पानी गर्म हो रहा था। अचानक राधिका को करंट लगा और वह बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने राधिका के परिजनों को सूचना दी और तत्काल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।