फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: 1652 wild animals in Van Vihar National Park, were counted in February

भोपाल: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 1652 वन्य-प्राणी, फरवरी में की गई थी गणना

Fri, 11 Mar 2022 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले और बाड़ों में रखे गए शाकाहारी वन्य-प्राणियों की गणना की गई, जिसमें 1652 वन्य-प्राणी पाए गए।
 

विज्ञापन
Bhopal: 1652 wild animals in Van Vihar National Park, were counted in February
वन विहार भोपाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले और बाड़ों में रखे गए शाकाहारी वन्य-प्राणियों की गणना की गई, जिसमें 1652 वन्य-प्राणी पाए गए।
विज्ञापन


संचालक वन विहार एचसी गुप्ता ने बताया कि इस साल 24, 25 और 26 फरवरी को की गई गणना में स्वतंत्र विचरण करने वाले 1516 वन्य-प्राणी पाए गए। इनमें 522 चीतल, 362 सांभर, 81 नील गाय, 90 जंगली सूअर, 257 मोर, 51 सियार, 60 लंगूर, 71 काले हिरण, 3 चौसिंगा, 3 सेही, 11 बारासिंगा, 3 जंगली बिल्ली और एक-एक चिंकारा एवं पेगोलिन शामिल हैं। गुप्ता ने बताया कि पिछले 3 वर्ष में चीतल, जंगली सूअर, मोर, लंगूर आदि की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग ने इस साल अब तक 38 चीतल गांधी सागर मंदसौर और सिवनी अभयारण्य स्थानांतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बारासिंगा, घड़ियाल और पहाड़ी कछुओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


130 अन्य वन्य-प्राणी हैं मौजूद
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 3 सिंह, 13 बाघ, 1 सफेद बाघ, 10 तेन्दुआ, 20 भालू, 1 हायना, 13 मगर, 2 गौर (वायसन), 28 पहाड़ी कछुआ, 33 जलीय कछुआ और 6 घड़ियाल पाए गए। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 6 वन्य-प्राणी क्वारैंटाइन सेंटर में रखे गए हैं। इनमें 1 तेन्दुआ और 5 अफ्रीकन कछुआ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed