फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: 1334 new cases in 24 hours, 127 children and 24 doctors positive, one female and one male aged 60 and 62 died

भोपाल: 24 घंटे में 1334 नए केस 127 बच्चे और 24 डॉक्टर पॉजिटिव, 60 और 62 वर्ष की एक महिला और पुरुष की मौत

Tue, 01 Feb 2022 09:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 09:14 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में सोमवार को 1334 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें करीब 127 बच्चे और 24 डॉक्टर शामिल हैं। दो मरीजों की मौत हो गई है। संकम्रण दर 27.66 फीसदी से घटकर 19.21 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
Bhopal: 1334 new cases in 24 hours, 127 children and 24 doctors positive, one female and one male aged 60 and 62 died
भोपाल में कोरोना के केस घटे (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट आई है। 24 घंटे में 1334 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें करीब 127 बच्चे और 24 डॉक्टर शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि 2 संक्रमितों की मौत भी रिपोर्ट हुई है। शहर में अभी 12 हजार 472 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को शहर में 6941 कोरोना जांच की गई। पॉजिटिविटी दर 19.21 प्रतिशत रही। जबकि एक दिन पहले रविवार को पॉजिटिविटी दर 27.66 प्रतिशत थी। यानी पॉजिटिविटी दर में करीब 8 प्रतिशत गिरावट आई है। इसके साथ ही 1989 मरीज ठीक भी हुए है। वहीं, हमीदिया अस्पताल में भर्ती दो बुजुर्गों की मौत हुई है। एक महिला की उम्र 60 वर्ष और पुरुष की उम्र 62 वर्ष के करीब थी। दोनों दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। इसके साथ ही भोपाल में कोरोना से मौत का आकड़ा बढ़कर 1016 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


कोलार हॉटस्पॉट में सबसे ज्यादा केस 
शहर का कोलार क्षेत्र हॉटस्पॉट बना हुआ है।  यहां पर सोमवार को 327 पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल में अब तक 1 लाख 59 हजार 557 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 46 हजार 69 मरीज ठीक हो चुके हैं। भोपाल में अभी 12 हजार 472 एक्टिव केस हैं। इसमें से 12 हजार 333 होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed