फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Police constable seen intoxicated on villagers in morena, threatening bike rider in viral video

MP News: शराब के नशे में ग्रामीणों पर रौब झाड़ते दिखा पुलिस जवान, बाइक सवार को धमकाते हुए वीडियो वायरल

Fri, 16 Sep 2022 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 07:55 AM IST
सार

मुरैना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जो, कि भिण्ड जिले की सीमा में स्थित गांव उदोतगढ़ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षण शराब के नशे में ग्रामीणों पर पुलिस का रौब झाड़ते नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Police constable seen intoxicated on villagers in morena, threatening bike rider in viral video
शराब के नशे में ग्रामीण पर रौब झाड़ता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जो, कि भिण्ड जिले की सीमा में स्थित गांव उदोतगढ़ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षण शराब के नशे में ग्रामीणों पर पुलिस का रौब झाड़ते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो ग्रामीणों ने ही बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरक्षक मधुराज भदौरिया और भूपेंद्र यादव अक्सर शराब पीकर बेवजह ग्रामीणों पर पुलिस का रौब जमाते हैं। शाम को दोनों आरक्षक उदोतगढ़ गांव में शराब दुकान पर पहुंचे यहां शराब पी और बोतल ली। इस दौरान वे दुकान के पास एक युवक पर रौब झाड़कर उससे उलझ गए। ग्रामीण एकत्रित हो गए तो आरक्षकों ने उस युवक को धमकी दी कि बाइक लेकर बिना हेलमेट अगर हमारी थाना सीमा में आए तब कार्रवाई कर सारी ऐंठ निकाल देंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों आरक्षकों का शराब पीकर झगड़ा करते और बोतल हाथ में लिए वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि कौन हम से लड़ना चाहता है, किसमें ताकत है लड़ने की। जब आरक्षकों के वायरल वीडियो के मामले में एसपी आशुतोष बागरी से बात की तो उनका कहना था की वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भिण्ड जिले की सीमा में स्थित गांव उदोतगढ़ में शराब के नशे में ग्रामीणों से लड़ते पुलिसकर्मी   pic.twitter.com/bZ9K5FQEM5

— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 16, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed