पहले गैंगरेप, फिर FIR... दोबारा गैंगरेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक गैंगरेप पीड़िता से दोबारा गैंगरेप करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
घटना भिंड जिले के राउन गांव के पास की है। पीड़िता को चंबल के बीहड़ इलाके से रेस्क्यू किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गैंगरेप के चार आरोपियों में से तीन आरोपी वही हैं जिन्होंने पिछली बार दुष्कर्म किया था।
परिवार को धमकी
16 वर्षीय इस पीड़िता के साथ 9 मार्च को गैंगरेप हुआ था। नबालिग खेतों में काम कर रही थी जिस वक्त आरोपी चरण सिंह यादव और उसके साथी उमेश यादव और जितेंद्र यादव उसे अगवा करके एक सुनसान इलाके में ले गए।
आरोपियों ने लड़की को किसी को घटना के बारे में न बताने की धमकी दी। इसके बाद लड़की ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई और पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद पीड़िता और उसके परिवार वाले आरोपियों की तरफ से धमकियां पा रहे थे। इसके बाद भी जब मामले की एफआईआर वापस नहीं ली गई तो 1 अप्रैल को लगभग आधा दर्जन लोगों ने लड़की को फिर अगवा कर दुष्कर्म लिया।
6 आरोपी अब भी फरार
इसके बाद पुलिस खोजबीन के बाद लड़की को चंबल के बीडड़ से खोज कर बचाया गया।
आरोपियों में से एक उमेश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। चरण सिंह यादव को पहली शिकायत के ही बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले के 6 आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी खोज की जा रही है।
