{"_id":"63e237e2ef1ed6270e1c3f84","slug":"bharatram-who-filed-a-robbery-case-against-congress-mla-hanged-himself-reasons-for-suicide-not-disclosed-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: कांग्रेस विधायक के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराने वाले भरतराम ने लगाई फांसी,सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: कांग्रेस विधायक के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराने वाले भरतराम ने लगाई फांसी,सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं
Tue, 07 Feb 2023 05:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:07 PM IST
सार
खाद की किल्लत को लेकर 10 अक्टूबर को आलोट विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन ने गोदाम से खाद की बोरियां लूटवा दी थी। इस मामले में गोदाम के प्रभारी भरतराम येदु द्वारा आलोट थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम के आलोट में सहकारी गोदाम से खाद लूट के मामले में कांग्रेस विधायक मनोज चावला और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भरतराम येदु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भरतराम रात से घर नहीं लौटा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस जांच करते हुए गोदाम पहुंची तो भरतराम का शव फंदे पर नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भरतराम की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
रतलाम जिले की आलोट विधानसभा में बहुचर्चित खाद लूट कांड मामले में शिकायत भरतराम येदु ने दर्ज कराई थी। खाद की किल्लत को लेकर 10 अक्टूबर को सहकारी गोदाम पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों के साथ आलोट विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन ने गोदाम से खाद की बोरियां लूटवा दी थी। इस मामले में गोदाम के प्रभारी भरतराम येदु द्वारा आलोट थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था।
खाद लूट कांड के इस हाई प्रोफाइल मामले में कांग्रेस विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए थे। मामले में आलोट विधायक चांवला लंबे समय तक फरार रहे और बाद में उनके द्वारा आत्मसमर्पण कर दिया गया था। इसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में है। हालही में पुलिस द्वारा मामले से जुडे़ अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर गिरफ्तार किया जा रहा है।