{"_id":"63e227707c409f12c40df434","slug":"bharatram-who-filed-a-complaint-against-the-mla-manoj-chawla-committed-suicide-by-hanging-himself-in-ratlam-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News:खाद लूट में कांग्रेस विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले की मौत, खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News:खाद लूट में कांग्रेस विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले की मौत, खुदकुशी की आशंका
Tue, 07 Feb 2023 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 07 Feb 2023 04:37 PM IST
सार
आलोट में सहकारी गोदाम के प्रभारी भरतराम येदु की फांसी लगाने से मौत हो गई।येदु ने आलोट में गोदाम से खाद लूट के मामले में कांग्रेस विधायक मनोज चावला और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मृतक भरतराम येदु के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम जिले के आलोट में सहकारी गोदाम से खाद लूट के आरोपी कांग्रेस विधायक मनोज चावला और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भरतराम येदु की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। माना जा रहा है कि येदु की मौत फांसी लगाने से हुई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और भरतराम की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
रतलाम जिले के आलोट में बहुचर्चित खाद लूट कांड मामले की शिकायत भरतराम येदु ने ही पुलिस में दर्ज कराई थी। खाद की किल्लत को लेकर 10 अक्टूबर को सहकारी गोदाम पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों के साथ आलोट विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन ने गोदाम से खाद की बोरियां लुटवा दी थी। इस मामले में गोदाम के प्रभारी भरतराम येदु द्वारा आलोट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत में हैं विधायक चावला
खाद लूट कांड के इस हाई प्रोफाइल मामले में कांग्रेस विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए हैं। मामले में आलोट विधायक चावला लंबे समय तक फरार रहे और बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से ही वे न्यायिक हिरासत में हैं।
