फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat jodo yatra: State Congress President Kamal Nath joined the India Jodo Yatra with Rahul Gandhi

Bharat jodo yatra: राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

Sun, 16 Oct 2022 11:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Oct 2022 11:37 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत यात्रियों से भी मुलाकात की और उनके अनुभव जानें। कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के अन्य भारत यात्रियों से बातचीत की। कमलनाथ के साथ उनके बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ भी थे।

विज्ञापन
Bharat jodo yatra: State Congress President Kamal Nath joined the India Jodo Yatra with Rahul Gandhi
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए। कर्नाटक के बेल्लारी जिले के मोका में उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। पदयात्रा में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया कि आज कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचकर राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। भारत यात्रियों का उत्साह व हजारों की तादाद में उपस्थित जनता को इस यात्रा के प्रति स्नेह-प्यार देखकर अभिभूत हूं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में राम प्रसाद बिस्मिल की पंक्तिया शेयर करते हुए लिखा कि पलट देते हैं हम मौजे-हवादिस अपनी जुर्रत से, कि हमने आधंयों में भी चिराग अक्सर जलाए हैं।
विज्ञापन

 
भारत यात्रियों से की मुलाकात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत यात्रियों से भी मुलाकात की और उनके अनुभव जानें। कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के अन्य भारत यात्रियों से बातचीत की। कमलनाथ के साथ उनके बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ भी थे।
विज्ञापन

  
प्रदेश में यात्रा के रूट की जानकारी दी
भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में समन्वयक पीसी शर्मा ने भी राहुल गांधी के साथ कदमताल किए। पीसी शर्मा ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। उनको प्रदेश में यात्रा के रूट के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुरहानुपर से करेंगी प्रवेश
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रवेश करना संभावित है। यात्रा बुरहानपुर जिले से प्रवेश करेंगी। मप्र में 16 दिनों में 382 किलोमीटर यात्रा चलेगी। बोडरली, छैगांव माखन, सनावद, बडवाह, इंदौर, उज्जैन, आगर, सुसनेर होते हुए राजस्थान की तरफ एंट्री करेगी। राहुल गांधी उज्जैन में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed