फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra: Snake found near Rahul Gandhi's camp

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के कैम्प के पास निकला सांप, अफरातफरी का माहौल, वीडियो वायरल

Sat, 26 Nov 2022 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Nov 2022 04:56 PM IST
सार

राहुल गांधी के कैंप के पास भोजन कैंप में सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। अचानक सांप देखकर कुछ लोग घबरा गए। सांप करीब दो-तीन फीट का था। मप्र के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वहीं कुर्सी पर बैठे हुए थे। उन्होंने भी सांप को पकड़ने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Snake found near Rahul Gandhi's camp
राहुल गांधी के पास वाले कैंप में सांप निकल आया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन है। शनिवार सुबह राहुल गांधी के कैंप के पर भोजन कैंप में सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। जिस समय सांप दिखाई दिया उस समय नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वहीं पर मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष ने सांप को पकड़ने की कोशिश भी की। कैंप में मौजूद लोगों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित बाहर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि खरगोन के ग्राम मनिहार में जहां कैंप लगा था वह एक खुला इलाका था। यात्रियों के लिए बनाए भोजन के कैंप की यह घटना है। इसके पास ही राहुल गांधी का कैंप था। अचानक सांप देखकर कुछ लोग घबरा गए। सांप करीब दो-तीन फीट का था। मप्र के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वहीं कुर्सी पर बैठे हुए थे। उन्होंने भी सांप को पकड़ने की कोशिश की। सांप पर एक खाली कार्टन फेंका लेकिन सांप पकड़ में नहीं आया। इधर घटना का वीडियो भी बना लिया गया, जो अब सामने आया है। टेंट में मौजूद अन्य लोगों ने सांप को पकड़ कर सुरक्षित रूप से  बाहर छोड़ा दिया। 
विज्ञापन


सांप मिलने की खबर सुनते ही तुरंत प्रशासन भी चौकन्ना हुआ और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति का जायजा लेकर भोजन कैंप में फिर से भोजन शुरू करवाया। बता दें कि इन्हीं सब सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को जंगल से वाहनों द्वारा निकाला जा रहा है। राहुल गांधी यात्रा आज शाम बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंचेगी जहां पर संविधान दिवस के रूप में राहुल गांधी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed