फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat jodo yatra: Rahul's big attack on Scindia, said BJP formed government by buying 20-25 corrupt MLAs

Bharat Jodo Yatra: राहुल का सिंधिया पर बड़ा हमला, बोले- 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीदकर BJP ने सरकार बना ली

Wed, 23 Nov 2022 08:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Nov 2022 08:58 PM IST
सार

राहुल ने कहा कि भाजपा ने देश में भय और नफरत का माहौल फैलाया है। उसी से लड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। जिस व्यक्ति के मन में डर होता है, वह हिंसा और नफरत का सहारा लेता है। भाजपा के मन में डर है और वह हिंसा फैलाती है।

विज्ञापन
Bharat jodo yatra: Rahul's big attack on Scindia, said BJP formed government by buying 20-25 corrupt MLAs
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल हो चुकी है। यात्रा के पहले दिन बुधवार शाम को बुरहानपुर में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार चुनी गई थी। भाजपा ने करोड़ों रुपये में 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद कर अपनी सरकार बना ली। बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी और बीजेपी ने सरकार बना ली थी।
विज्ञापन

 
राहुल ने कहा कि हमने करीब दो महीने पहले भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी में शुरू की थी। कन्याकुमारी से शुरू हुई अब दो हजार किमी लाखों लोग हमारे साथ चले। जब यात्रा में मैं केरल से गुजरा तो मुझे लगा केरल में सबसे अधिक भीड़ है, लेकिन महाराष्ट्र ने केरल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हम महराष्ट्र में 15 दिन चले। यात्रा को किसान, मजदूर, व्यापारियों, माताओं, बहनों ने शक्ति दी। मैंने कहा यात्रा को कोई नहीं हरा सकता। और आज पहले ही दिन जनसमर्थन के मामले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है। मैं मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता को जनसमर्थन के मामले में ए ग्रेड देना चाहता हूं। मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन

 
राहुल ने कहा कि भाजपा ने देश में भय और नफरत का माहौल फैलाया है। उसी से लड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। जिस व्यक्ति के मन में डर होता है, वह हिंसा और नफरत का सहारा लेता है। भाजपा के मन में डर है और वह हिंसा फैलाती है। इस समय देश में ना लोकसभा में कोई मुद्दा उठाया जा सकता है, ना मीडिया भाजपा के खिलाफ लिख सकती है, ना न्यायिक संस्थाओं में कुछ किया जा सकता है। इसलिए मैंने तय किया कि सीधे जनता के बीच जाओ और उससे ही इस अन्याय के बारे में संवाद करो। मैं दिन में 8 घंटे यात्रा करता हूं लेकिन मुझे थकान नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने कहा कि मैं सुबह 6 बजे आसानी से चलता हूं। उससे तेज मैं रात को 8 बजे चलता हूं। यात्रा में हम 8 घंटे चलते हैं। आपकी बात सुनते हैं। मैं ज्यादा टाइम चुप रहता हूं। आज मेरे साथ किसान, व्यापारी, पंडित, माता बहनें चली हैं। मैं पूछता हूं कैसे हो, क्या मुश्किल है। किन चीजों को बदला जा सकता है। मैं 15 से 20 मिनट बोलता हूं। 8 घंटे आपके मन की बात करता हूं। 15 मिनट मेरे मन की बात चलती है।
 

भाजपा डर पैदा करती है फिर उसे हिंसा में बदलती है : राहुल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। यात्रा सबसे पहले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कहा, उनका अभियान देश में फैलाई जा रही नफरत, हिंसा और भय के खिलाफ है। कन्याकुमारी से तिरंगा हाथ में लेकर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। इस तिरंगे को श्रीनगर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, भाजपा पहले युवाओं, किसानों और मजदूरों के मन में डर पैदा करती है और फिर उसे ही हिंसा में बदल देती है। साथ ही उन्होंने कहा, उद्योग, हवाईअड्डे और बंदरगाह देश में केवल तीन-चार उद्योगपतियों के हाथों में हैं और रेलवे भी अब निजी हाथों में जा रहा है। यह अन्याय का भारत है और उन्हें ऐसा भारत नहीं चाहिए। उन्होंने दावा किया कि महंगे पेट्रोल और रसोई गैस की एवज में आम आदमी की जेब से जाने वाला पैसा तीन-चार उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। उन्होंने इसे देशहित के खिलाफ बताया। एजेंसी

यात्रा से आज जुड़ेंगी प्रियंका
यात्रा की योजना के बारे में कमलनाथ ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ 24-25 नवंबर को बुरहानपुर और इंदौर के बीच यात्रा में शामिल होंगी। पायलट ने विरोध की धमकी के बयान से खुद को अलग किया

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को गुर्जर संगठन की उन्हें सीएम बनाने की मांग नहीं माने जाने पर भारत जोड़ो यात्रा बाधित करने की धमकी से खुद को अलग कर लिया। पायलट ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बाधा पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, राजस्थान में यात्रा सफल होगी। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed