फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra: Narottam said, O Nath, why so much distance from the Yaduvanshis!

Bharat Jodo Yatra: शेरा की एंट्री पर नरोत्तम बोले हे नाथ यदुवंशियों से इतनी दूरी क्यों! कांग्रेस का पलटवार

Fri, 11 Nov 2022 10:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Nov 2022 10:47 AM IST
सार

कांग्रेस की तरफ से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को भारत जोड़ो यात्रा का बुरहानुपर और खंडवा जिले में यात्रा की सभी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्ति किया है। इसको लेकर संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने शेरा को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Narottam said, O Nath, why so much distance from the Yaduvanshis!
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुचेंगी। कमलनाथ ने निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को अरुण यादव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर सियासत भी तेज हो गई है। इसको लेकर शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज करते कहा कि हे नाथ यदुवंशियों से इतनी दूरी क्यों!
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को भारत जोड़ो यात्रा का बुरहानुपर और खंडवा जिले में यात्रा की सभी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्ति किया है। इसको लेकर संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने शेरा को पत्र लिखा है। इस पर ही गृहमंत्री ने कांग्रेस और कमलनाथ पर तंज किया। इससे पहले कमलनाथ ने यात्रा के बुरहानुपर और खंडवा में प्रवेश की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को सौंपी थी। अब निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को उनकी जिम्मेदारी दे दी गई है। ऐसे में यादव के पास सिर्फ मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी बची है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पलटवार कर कहा नरोत्तम मिश्रा को प्रदेश की कानून व्यवस्था की चिंता करनी चाहिए। प्रदेश गुड्डे बदमाश का अभ्यारण्य बना हुआ है। उनको इस पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस का कुटुंब संभालने के लिए हमारें प्रधान कमलनाथ जी सक्षम है। उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राहुल गांधी की यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्था और मंजूरियों की जिम्मेदारी डॉ. गोविंद सिंह, यात्रा की योजना का काम सुरेश पचौरी, उप यात्राओं के समन्वय का काम अजय सिंह को सौंपा गया है। यात्रा में 9 दिन का समय बचा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ खुद तैयारियों की मॉनीटरिंग और प्रतिदिन चर्चा कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा प्रदेश में 13 दिन में 382 किमी चलेंगी। यात्रा बुरहानुपर से प्रवेश करेंगी और आगर मालवा से राजस्थान में निकल जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed