फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat jodo yatra: Fear of untoward happening in Rahul's Bharat Jodo Yatra in MP, Congress accuses BJP of this

Bharat Jodo Yatra: MP में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में अनहोनी की आशंका, कांग्रेस ने BJP पर लगाया यह आरोप

Wed, 09 Nov 2022 11:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Nov 2022 11:03 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने आशंका व्यक्त की है कि राहुल गांधी की यात्रा जब मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी तो भाजपा असामाजिक तत्वों के माध्यम से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। नेताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल होने के नाते भाजपा को जिम्मेदारी से अपना काम करें। भाजपा सरकार राहुल गांधी की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न होने दें।

विज्ञापन
Bharat jodo yatra: Fear of untoward happening in Rahul's Bharat Jodo Yatra in MP, Congress accuses BJP of this
कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट से मध्यप्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। इससे पहले ही यात्रा की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की यात्रा में एक युवक के कट्टा लेकर घुसने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में अनहोनी की आशंका जताते हुए शिवराज सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन

 
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी बौखला गई है। इस यात्रा से पहले ही डॉक्टर गोविंद सिंह की यात्रा में जिस तरह एक व्यक्ति कट्टा लेकर प्रवेश कर गया और गोली चलाई, उससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार जान-बूझकर यात्रा को समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा रही है।
विज्ञापन


भाजपा व्यवधान उत्पन्न कर सकती है 
सभी नेताओं ने कहा कि यह घटना ठीक उसी दिन हुई है जिस दिन प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में आधिकारिक रूप से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने आशंका व्यक्त की है कि राहुल गांधी की यात्रा जब मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी तो भारतीय जनता पार्टी असामाजिक तत्वों के माध्यम से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। नेताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल होने के नाते भाजपा जिम्मेदारी से अपना काम करें और भाजपा सरकार राहुल गांधी की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न होने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के बयानों से आ रही है साजिश की बू
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित करें। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों का प्रवेश न होने दें। जिस तरह के बयान भाजपा सरकार के मंत्री दे रहे हैं, उससे लगता है कि वह कानून व्यवस्था बनाने के बजाय कानून व्यवस्था बिगाड़ने का इरादा रखते हैं। राहुल गांधी भारत के इतिहास की सबसे लंबी पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में नया जोश है। मध्यप्रदेश में भी यात्रा 382 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगी। राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर और आदिवासी समाज के महानायक टंट्या भील की जन्मस्थली पर भी जाएंगे। वे ओंकारेश्वर में भी दर्शन करेंगे।


राज्य सरकार सुरक्षा उपलब्ध कराएं
राहुल गांधी के इन कार्यक्रमों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार को तुरंत एक बयान जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी की यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सजग रहना चाहिए। अपनी तरफ से इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भाजपा राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कोई षड्यंत्र या शरारत न कर सके। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे अपने पद के दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें और गांधी की यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed