फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhajan singer Maithili Thakur reached Rewa Deputy CM Rajendra Shukla welcomed

MP News: भजन गायिका मैथिली ठाकुर पहुंची रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया स्वागत, कथा में सुनाए भजन

Fri, 15 Mar 2024 02:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Mar 2024 02:24 PM IST
सार

मैथिली ठाकुर गुढ़ विधानसभा में अयोजित भागवत कथा में शमिल हुईं।  करीब तीन घंटे तक मैथिली ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से भजन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Bhajan singer Maithili Thakur reached Rewa Deputy CM Rajendra Shukla welcomed
गायिका मैथिली ठाकुर ने कथा में सुनाए भजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय कलाकार भजन गायिका मैथिली ठाकुर गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंची। वे शहर के राजनिवास में रुकी जहां मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उनका स्वागत किया। भजन गायिका मैथिली ठाकुर गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के बघवार में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुई और अपनी मधुर आवाज से वहां बैठे श्रोताओं को मन मुग्ध कर दिया। बता दें कि हाल ही में महिला दिवस के अवसर पर मैथिली ठाकुर का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया था। 

विज्ञापन


मैथिली ठाकुर गुढ़ विधानसभा में अयोजित भागवत कथा में शमिल हुईं। इस भागवत कथा में प्रसिद्ध रावतपुरा सरकार भी उपस्थित रहे। करीब तीन घंटे तक मैथिली ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से भजन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  द्वारा सम्मानित किए जाने के सवाल पर मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा की मुझे तो विश्वास ही नहीं होता जब मुझसे कोई पूछता है कि आपने प्रधानमंत्रीजी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुझे कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। 
विज्ञापन


मैथिली ने की रीवावासियों की जमकर तारीफ
मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने रीवा के लोगों की जमकर तारीफ की। मैथिली ने कहा की वह तीसरी बार रीवा आई हैं, उससे पहले वह रीवा के देवतालाब और कृष्ण राज कपूर ऑडिटोरियम में अयोजित कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं। रीवा में जो मिठास है लोगों के अंदर जो बात करने का तरीका और अपनापन है वो सबसे खास है। इसलिए मुझे रीवा आना मुझे पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed