{"_id":"6ae95300f6bbf65c37063354","slug":"what-s-happening-in-indore-today-find-out-an-rss-meeting-is-scheduled-and-there-will-be-a-discussion-on-lite-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, होगी साहित्य पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, होगी साहित्य पर चर्चा
Tue, 03 Nov 2026 08:50 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:50 AM IST
सार
इंदौर में मंगलवार को कई आयोजन होंगे। इनमें धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन अधिक हैं। इंदौर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का दूसरा दिन है। इसके अलावा मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में साहित्य पर चर्चा होगी। इसमें साहित्यप्रेमी जुटेंगे।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विज्ञापन
- इंदौर के डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का दूसरा दिन है। बैठक में देशभर से 400 से ज्यादा पदाधिकारी आए हैं, जो समाज और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में नए पद भी तय होंगे।
- सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड श्रीराम नगर, निपानिया में होगा। इसका समय रात साढ़े आठ बजे है।
- आचार्य सुनील सागर की चातुर्मास धर्मसभा नेमि नगर जैन कॉलोनी में होगी। इसका समय सुबह साढ़े आठ बजे से है।
- मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में साहित्य पर चर्चा होगी। इसमें साहित्यप्रेमी जुटेंगे। यह कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा। ख्यात साहित्यकारों की कृतियों और उनके जीवन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
- श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।
