{"_id":"660f89dacb0bb99b93028daa","slug":"mp-ls-election-candidate-arrived-with-a-chiller-to-file-nomination-in-lok-sabha-elections-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: लोकसभा चुनाव में नामांकन भरने चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, लोगों से मांगकर जुटाई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: लोकसभा चुनाव में नामांकन भरने चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, लोगों से मांगकर जुटाई राशि
Fri, 05 Apr 2024 10:49 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:49 AM IST
सार
नामांकन जमा करने पहुंचे सुभाष पेशे से मजदूरी का कार्य करते हैं। मजदूरी के अलावा घर में खेती करके भी अपना जीवन यापन करते हैं। नामांकन जमा करने के लिए लगने वाली जमानत राशि सुभाष के पास नहीं थी तो उन्होंने फैसला किया कि वो लोगो से सहायता लेंगे और उन्होंने फिर राशि एकत्रित की।
विज्ञापन
बैतूल में चिल्लर लेकर नामांकन भरने पहुंचा एक प्रत्याशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल में गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन था और एक ऐसा प्रत्याशी अपना नामंकन दाखिल करने पहुंचा जिसे देखते ही सब हक्के बक्के रह गए। एक प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए लगने वाली जमानत राशि 12500 रुपये चिल्लर में लेकर पहुंचा। जिसमें 9200 रुपये के सिक्के और 3300 रुपये नोट के रूप में थे।
नामांकन जमा करने पहुंचे प्रत्याशी का नाम बारस्कर सुभाष कोरकू है। जिन्होंने नामांकन जमा होने के आखिरी दिन अपना पर्चा जमा किया। चिल्लर में जमानत राशि लेकर पहुंचे सुभाष को देख निर्वाचन कार्यालय में मौजूद कर्मचारी भी हैरान हो गए। नामांकन जमा करने पहुंचे सुभाष पेशे से मजदूरी का कार्य करते हैं। मजदूरी के अलावा घर में खेती करके भी अपना जीवन यापन करते हैं। नामांकन जमा करने के लिए लगने वाली जमानत राशि सुभाष के पास नहीं थी तो उन्होंने फैसला किया कि वो लोगो से सहायता लेंगे और उन्होंने फिर राशि एकत्रित की। 9200 की चिल्लर में एक, दो, पांच, दस और बीस के सिक्के शामिल थे। इसके साथ ही 3300 रुपये नोट में थे।
सुभाष बताते हैं कि वे इसके पहले घोड़ाडोंगरी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं और मैं अपनी मोटरसाइकिल से ही प्रचार किया करते हैं। वे पहले पंचायत का, विधानसभा का और अब लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। चिल्लर लेकर नामांकन दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी बारस्कर सुभाष कोरकू बताते हैं कि 12500 रुपये जमानत राशि लोगों के सहयोग से एकत्रित करके लेकर आया था। इसमें 9200 के सिक्के थे इसमें एक दो पांच 10 और ₹20 के सिक्के थे 3300 नोट में थे।