{"_id":"6af67ea306957c0ae10dc552","slug":"july-7-stabbing-case-settled-rs-5000-reward-accused-aman-arrested-betul-news-c-1-1-noi1569-4929682-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतूल: चाकूबाजी कांड का दूसरा इनामी आरोपी भी गिरफ्तार, चार महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतूल: चाकूबाजी कांड का दूसरा इनामी आरोपी भी गिरफ्तार, चार महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Fri, 13 Nov 2026 08:58 AM IST
बैतूल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:58 AM IST
सार
सोनाघाटी स्थित माता मंदिर के सामने 7 जुलाई को हुई चाकूबाजी की वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैतूल में 7 जुलाई को हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात का हिसाब आखिरकार पूरा हो गया है। इस मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन चन्द्रसूर्या के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस पूरे हत्याकांड के प्रयास के दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
पूरा मामला 7 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे का है। सोनाघाटी स्थित माता मंदिर के सामने अभिषेक चन्द्रसूर्या और अमन चन्द्रसूर्या का नरेश उर्फ रिंकू विश्वकर्मा और धनराज विश्वकर्मा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान जान से मारने की नियत से अभिषेक चन्द्रसूर्या ने दोनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में धनराज विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि उसे प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल रेफर करना पड़ा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: भाजपा नेता बंटी पटेल के भाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, धमकी देने के आरोप में शस्त्र लाइसेंस रद्द
विज्ञापन
सुबह-सुबह मंदिर के सामने हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद फरियादी नरेश की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी लेकिन वे पुलिस को चकमा दे रहे थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया की टीम ने लगातार पतारसी की और 5 अक्टूबर को पहले आरोपी अभिषेक चन्द्रसूर्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
वहीं दूसरा आरोपी अमन लगातार फरार चल रहा था। अब मुखबिर की सूचना पर अमन इटारसी रोड से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

