फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Girl Killed in Tiger Attack in Maharashtra Fear Reaches Betul Alert Issued in Border Villages

एमपी: महाराष्ट्र में टाइगर के हमले से बच्ची की मौत, अब बैतूल तक पहुंचा खौफ; बॉर्डर के गांवों में मुनादी शुरू

Mon, 07 Sep 2026 03:02 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 03:02 PM IST
सार

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर टाइगर की दहशत बढ़ गई है। महाराष्ट्र के अमरावती के ब्राह्मणवाडा गांव में टाइगर के हमले में एक बच्ची की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना इलाके के दाभोना गांव में भी टाइगर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है

विज्ञापन
Girl Killed in Tiger Attack in Maharashtra Fear Reaches Betul Alert Issued in Border Villages
महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर टाइगर का आतंक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर टाइगर की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के अमरावती पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, ब्राह्मणवाडा गांव में टाइगर के हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, एक दिन पहले सिराजगांव में तेंदुए ने एक गाय और उसके बछड़े को भी अपना शिकार बना लिया। अब यही टाइगर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के दाभोना गांव में भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद सीमा से लगे गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन




पुलिस और वन विभाग ने सतर्क रहने की अपील की 
पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को रात में अकेले बाहर न निकलने, बच्चों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग या पुलिस को देने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वन विभाग ने टाइगर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है। फिलहाल पूरे सीमा क्षेत्र में अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed