फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul Lok Sabha Seat Voting Will Be Held On May 7, Only BSP Candidate Can File nomination

Betul Lok Sabha Seat: अब सात मई को होगा मतदान, सिर्फ बसपा प्रत्याशी का होगा नामांकन

Wed, 10 Apr 2024 05:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 10 Apr 2024 05:11 PM IST
सार

बैतूल में बसपा उम्मीदवार के निधन के बाद अब मतदान की तारीख बदल दी गई है। बैतूल में दूसरे चरण में मतदान होता था। अब यह मतदान तीसरे चरण में यानी सात मई को होगा। 

विज्ञापन
Betul Lok Sabha Seat Voting Will Be Held On May 7, Only BSP Candidate Can File nomination
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल लोकसभा चुनाव के मामले में बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब नए चुनावी कार्यक्रम का एलान किया गया है। इस नए कार्यक्रम के अनुसार सिर्फ बसपा प्रत्याशी को ही नामांकन की इजाजत दी जाएगी। मतदान तीसरे चरण में सात मई को होगा। भाजपा से दुर्गादास उइके और कांग्रेस से रामू टेकाम चुनाव मैदान में हैं।  

विज्ञापन


भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर डाले चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बैतूल में 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित होने के बाद अब सात मई की नई तारीख जारी की है। बुधवार को जारी नए कार्यक्रम के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से जमा होंगे। अंतिम तारीख 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को बसपा प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना था मतदान
बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी, 50 वर्ष, का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। तब तक नामांकन दाखिल हो चुके थे। नाम वापसी की तारीख भी जा चुकी थी। सिर्फ मतदान होना था। इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को निर्वाचन आयोग ने नया कार्यक्रम जारी किया और सिर्फ बसपा प्रत्याशी को ही नामांकन की इजाजत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहागपुर में हुआ भलावी का अंतिम संस्कार
अशोक भलावी का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृहग्राम सोहागपुर में हुआ। भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके और कांग्रेस के प्रत्याशी रामू टेकाम भी भलावी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी ने तो कंधा भी दिया। इसके साथ ही विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। अशोक भलावी के बड़े बेटे आशीष ने उन्हें मुखाग्नि दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed