फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul: Organic farming is becoming a profitable deal, Jairam, a farmer of village Bagholi, is earning Rs 35 lakh from 10 acres of land

बैतूल: जैविक खेती बन रही फायदे का सौदा, ग्राम बघोली के किसान जयराम 10 एकड़ जमीन से कमा रहे 35 लाख रुपये

Tue, 08 Feb 2022 02:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 02:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में जैविक खेती कर किसान लाखों रुपये कमा रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं बैतूल जिले के ग्राम बघोली के जयराम। 10 एकड़ जमीन में जैविक खेती कर सालाना 35 लाख रुपये कमा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Betul: Organic farming is becoming a profitable deal, Jairam, a farmer of village Bagholi, is earning Rs 35 lakh from 10 acres of land
ग्राम बघोली के किसान जयराम गायकवाड़ जैविक खेती कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल जिले के ग्राम बघोली के किसान जयराम गायकवाड़ अपनी 30 एकड़ में से सिर्फ 10 एकड़ जमीन का उपयोग जैविक खेती के लिए कर सालाना 35 लाख रुपये कमा रहे हैं। जयराम पांच एकड़ में गन्ने की खेती, दो एकड़ में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, गौशाला और गोबर गैस संयंत्र, डेढ़ एकड़ में जैविक गेहूं और शेष डेढ़ एकड़ में जैविक सब्जियां उगा रहे हैं। गौशाला में उनके पास 55 गौवंश हैं, जिनसे उन्हें रोज लगभग डेढ़ सौ लीटर दूध मिलता है।
विज्ञापन

 
जयराम बताते हैं कि वे मध्य प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था, भोपाल से पंजीकृत होने के बाद पिछले 15 सालों से जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गन्ने से वह जैविक गुड़ का निर्माण करते हैं, जो बाजार में 60 रुपये प्रति किलो के अच्छे दाम पर बिक जाता है। सुबह का दूध वह बाजार में बेच देते हैं और शाम के दूध से वह मावा, पनीर, दही एवं मठा तैयार कर बेचते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छी आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन

 
वे बताते हैं कि जैविक खाद के रूप में वे वर्मी कम्पोस्ट भी बनाते हैं, जिसकी बिक्री से भी उन्हें अच्छी आमदनी होने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह जरूरत होने पर किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर कृषि क्षेत्र में आई नई तकनीकी से स्वयं के काम और जानकारी को अद्यतन भी करते रहते हैं। अब आसपास के गाँव के किसान भी जयराम से मार्गदर्शन लेने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed