फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   because of this pm modi did not go amarkantak via helicopter

PM को सता रहा था बड़ा डर, इसी वजह से हेलीकॉप्टर से नहीं गए अमरकंटक

Tue, 16 May 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 16 May 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
because of this pm modi did not go amarkantak via helicopter

पूर्ण बहुमत वाली सरकार के मुखिया और पीएम नरेंद्र मोदी को एक बड़ा डर सता रहा था जिस वजह से उन्होंने अपनी अमरकंटक की यात्रा के दौरान एक बड़ा फैसला लिया। पीएम मोदी को सोमवार को अमरकंटक में नर्मदा सेवा यात्रा के समापन कार्यक्रम में जाना था, लेकिन वो अमरकंटक हेलीकॉप्टर से नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


पीएम मोदी दिल्ली से जबलपुर हेलीकॉप्टर से गए और फिर जबलपुर से हेलीकॉप्टर से अमरकंटक के लिए निकले, लेकिन पीएम का हेलीकॉप्टर अमरकंटक से 8 किलोमीटर दूर एक गांव में ही उतार दिया गया। पीएम यहां से कार के जरिए फिर अमरकंटक पहुंचे।
विज्ञापन


दरअसल अमरकंटक से एक कहानी जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी कोई वीआईपी हवाई रास्ते के जरिए अमरकंटक पहुंचा है उसे या तो अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है या फिर किसी न किसी अनहोनी से होकर गुजरना पड़ा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी भी इसी डर की वजह से अमरकंटक हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि कार के जरिए नर्मदा समेत तीन नदियों के उद्गम अमरकंटक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अमरकंटक से जुड़ी कहानियां?

because of this pm modi did not go amarkantak via helicopter

1982 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हेलीकॉप्टर से अमरकंटक पहुंची थीं। अमरकंटक की यात्रा के 2 साल बाद ही 1984 में उनकी हत्या कर दी गई। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने बाबरी विध्वंस से पहले दिसंबर 1992 में अमरकंटक का दौरा किया था। जिसके कुछ वक्त बाद भी उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा था।

अर्जुन सिंह ने 1980 से 1985 के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पर कार्य किया। अमरकंटक जाना उनके लिए भी नुकसानदेह साबित हुआ। उन्हें भी इस यात्रा के बाद अपनी कुर्सी खोनी पड़ी। फिलहाल केंद्र में मंत्री और 2004 में मध्य प्रदेश के सीएम के तौर पर अमरकंटक का दौरा करने वाली उमा के लिए भी ये यात्रा रास नहीं आई। उन्हें भी कुछ वक्त बात अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

इसी तरह से ज्यादातर वो लोग जिन्होंने हेलीकॉप्टर के जरिए अमरकंटक का दौरा किया उन्हें अपना पद हमेशा गंवाना पड़ा है। इस वजह से अब नेता इस तरह की यात्राओं को दरकिनार कर अमरकंटक जाने के लिए सड़क परिवहन का ही सहारा लेते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से अमरकंटक नहीं जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed