फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bebak Tai: Sumitra Mahajan will not retire from politics, said - the leader can retire, not the worker...

बेबाक ताई: राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी सुमित्रा महाजन, बोलीं- नेता रिटायर्ड हो सकता है, कार्यकर्ता नहीं...

Thu, 11 Nov 2021 12:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 12:54 PM IST
सार

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद इंदौर लौटीं सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह राजनीति से रिटायर नहीं होने वाली। समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगी।  

विज्ञापन
Bebak Tai: Sumitra Mahajan will not retire from politics, said - the leader can retire, not the worker...
सुमित्रा महाजन - फोटो : PTI

विस्तार

पद्म भूषण सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने घर इंदौर लौटी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। वे सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहेंगी। यह बात खुद सुमित्रा महाजन ने कही है। इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि अब ताई राजनीति से दूर जो जाएंगी।
विज्ञापन


इंदौर से लगातार 8 बार सांसद रहकर रिकॉर्ड बनाने वाली पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को मंगलवार को दिल्ली में पद्मभूषण सम्मान मिला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह सम्मान दिया। दिल्ली से इंदौर लौटने पर समर्थकों ने बुधवार को देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर महाजन का भव्य स्वागत किया गया। उनकी अगवानी करने राज्य सरकार की ओर से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एयरपोर्ट पर पहुंचे। सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक राजेश सोनकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। गुरुवार को गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भी ताई से मुलाकात कर स्वागत किया।
विज्ञापन

Bebak Tai: Sumitra Mahajan will not retire from politics, said - the leader can retire, not the worker...
सुमित्रा महाजन का स्वागत करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर की जनता को श्रेय
स्वागत के सिलसिले के दौरान ही ताई ने कहा कि वे राजनीति से सन्यास लेने वाली नहीं हैं। राजनीतिक और सामाजिक कामों में सक्रिय रहेंगी। नेता जरूर रिटायर्ड हो जाता है लेकिन कार्यकर्ता नहीं। वे एक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा पार्टी की सेवा करती रहेंगी।  उन्होंने कहा पीएम मोदी ने पुरस्कारों की प्रक्रिया को इतना पारदर्शी बना दिया कि साधारण तरीके से काम करने वालों को भी ये सम्मान मिल रहा है। इसका उदाहरण कर्नाटक की तुलसी गौड़ा हैं। उनकी सादगी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि जब वे सम्मान लेने पहुंचीं, तो उनके बदन पर पारंपरिक पोशाक थी और पांव नंगे थे। उनके काम को सम्मान दिया गया है।

Bebak Tai: Sumitra Mahajan will not retire from politics, said - the leader can retire, not the worker...
सुमित्रा महाजन का स्वागत करते हुए मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
लोकमाता अहिल्याबाई से तुलना
सुमित्रा महाजन का स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ता एक ऐसा पोस्टर लेकर गए जिसमें ताई को पद्म भूषण से बड़ा बताया गया। पोस्टर पर लिखा था पद्म भूषण स्वयं सम्मानित हुआ। सुमित्रा महाजन को लोकमाता अहिल्या बाई के समतुल्य बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed